महिला अधिकारी ने विधायक डीसी बैरवा को लगाई जमकर फटकार, तेवर देखकर विधायक की सिट्टी पिट्टी गुम! जानिए क्यों
जयपुर : राजस्थान के दौसा के कांग्रेस विधायक डीसी बैरवा इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। उनसे जुड़े हुए विवादों के मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिनों उनका तहसीलदार के साथ विवाद का एक वीडियो सामने आया, जो काफी वायरल हुआ। इस बीच फिर से विधायक डीसी बैरवा का नाम एक और विवादित प्रकरण से जुड़ रहा है। इसको लेकर एक महिला अधिकारी और उनकी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला अधिकारी से बातचीत करने वाले कांग्रेस के विधायक डीसी बैरवा है। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इस वीडियो में महिला अधिकारी विधायक डीसी बैरवा की जमकर क्लास लेती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने फिर से टोंक के मुद्दे को लेकर भरी हुंकार, कहा अब करूंगा बड़ा आंदोलन, जानिए क्यों
विधायक डीसी बैरवा को जमकर सुनाई खरी खोटी!
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है कि दौसा में प्लॉटिंग के मामले को लेकर विधायक डीसी बैरवा ने एक महिला अधिकारी को फोन किया, जहां महिला अधिकारी विधायक डीसी बैरवा पर जमकर भड़क गई। उन्होंने कह दिया कि क्या मैं अपना काम नहीं करूं, जो आप मुझे कह रहे हैं कि दिक्कत हो जाएगी। यूआईटी में बिना कन्वर्जन के प्लॉटिंग की जा रही है क्या यह गलत नहीं है। इस दौरान महिला अधिकारी तेज तेज आवाज में फटकार लगाती हुई सुनाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस के यह ‘डर्टी नेता’, शांति धारीवाल जिन्होंने चलती विधानसभा में गाली दे डाली, देखिए Video
अगर मुझसे दिक्कत है, तो मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए
वायरल ऑडियो में महिला अधिकारी विधायक डीसी बैरवा से यह कहती हुई नजर आ रही है कि क्या मैं काम नहीं करूं, मैं यूआईटी के नियमों के आधार पर काम कर रही हूं, हो अगर आपको इसमें दिक्कत है, तो मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए, लेकिन मुझे धमकाने की जरूरत नहीं है। इस दौरान ऑडियो क्लिप में दावा किया जा रहा है कि विधायक डीसी बैरवा महिला अधिकारी को समझाते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन वह लगातार भड़की नजर आई। महिला अधिकारी विधायक डीसी बैरवा से साफ तौर पर कहती है कि मैं बिना कन्वर्जन मकान नहीं बनने दूंगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह ऑडियो क्लिप करीब 2 मिनट 14 सेकंड की है।
यह भी पढ़ें : रात में घर के बाहर डांस पार्टी, फिर अचानक बदल गई फाइट पार्टी में, देखिए CCTV
विधायक डीसी बैरवा और तहसीलदार के बीच भी हुआ था विवाद
बता दे कि तीन दिन पहले दौसा तहसीलदार गजानन मीणा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करवा रहे थे। इस दौरान विधायक डीसी बैरवा भी वहां पहुंच गए, जहां उनके बीच तीखी नोंक झोंक हुई। विधायक कहते हुए नजर आए कि बिना किसी नोटिस के गरीबों के मकान तोड़ना गलत है। उन्होंने इसका विरोध भी किया। इसको लेकर तहसीलदार से उनकी बहस हुई। इसमें तहसीलदार ने विधायक डीसी बैरवा को चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में बाधा डाली तो ठीक नहीं होगा। साथ ही विधायक को थाने भेजने जैसी भी टिप्पणी सामने आने की बात कही गई है।
यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर
यहां की दवाई से कैंसर रोग होता है समाप्त! जानिए इस स्थान के दांवे और सच्चाई के बारे में
