जल संसाधन मंत्री के काफिले में भीषण हादसा! पुलिस कर्मियों में मचा कोहराम, जानिए खबर
हिंडोली/बूंदी (इस्लाम खान) : राजस्थान के बूंदी में सोमवार दोपहर जल संसाधन मंत्री के काफिले की पुलिस एस्कॉर्ट वाहन में भीषण हादसा हुआ। इस दौरान हाइवे पर एक अनियंत्रित गति से आ रहा ट्रेलर ने पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे से वाहन में सवार एक सहायक पुलिस उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बूंदी के हिंडोली बासनी सीमा पर हाईवे पर सामने आई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवाया।
यह भी पढ़ें : खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को ट्रेलर ने जोरदार मारी टक्कर
दरअसल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत जयपुर से बूंदी जा जा रहे थे। इस बीच हाईवे पर हिंडोली बासनी सीमा पर एक तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने मंत्री के पुलिस एस्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। यह एस्कॉर्ट वाहन सड़क किनारे खड़ा था, जो मंत्री के प्रोटोकॉल में तैनात था। यह हादसा इतना भीषण था कि उसमें सवार एएसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वही पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से हाईवे पर सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल
तीन पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर
इस भीषण हादसा में तीन पुलिस कर्मी की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में ASI मोहनलाल कांस्टेबल, विजय सिंह, विनोद राम और चालक घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल हिंडोली थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। वही तीन पुलिस कर्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके चलते उन्हें अन्यत्र रेफर किया जा रहा है। इधर हाईवे पर पुलिस एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम लग गया। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से हटवाया। इधर, ट्रेलर चालक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें : ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों
कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी
