अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में अवैध गारनेट खनन के नाम से वसूली का मामला सियासी गलियारों में जमकर सुर्खियों में है। इस मामले में बीजेपी जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा के एक करीबी का भी नाम जुड़ा हैं। जिसने गैंग बनाकर यह कारनामा किया। इस मामले में एक प्रशिक्षु आईपीएस और सदर पुलिस उपाधीक्षक माधव उपाध्याय की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई। इसको लेकर सोमवार को भजनलाल सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। इस घटना ने अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों का हडकम्प मचा दिया है। इधर, वसूली के इस मामले में जहाजपुर विधायक पर छींटे आने के बाद अब सियासत में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।
यह भी पढ़ें : हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग
प्रशिक्षु आईपीएस को सरकार ने किया एपीओ
दरअसल, बीते दिनों कोटडी थाना क्षेत्र में अवैध गारनेट खनन कारोबार से वसूली का खेल उजागर हुआ। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आया कि इस मामले में प्रशिक्षु आईपीएस और सदर पुलिस उपाधीक्षक माधव उपाध्याय की भूमिका भी इसमें संदिग्ध पाई गई। इस पर भीलवाड़ा के एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने जांच करवाई, तो प्रशिक्षु आईपीएस की भूमिका सामने आई। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें एपीओ करने के तत्काल निर्देश जारी कर दिए। यह आदेश कार्मिक विभाग क के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या
विधायक का करीबी बताकर वसूली के लिए बनाई गैंग
पुलिस ने इस मामले का हैरान कर देने वाला खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मुख्य आरोपी अजय पांचाल, जो खुद को विधायक गोपीचंद मीणा का पीए बताकर धमकाता था। इस मामले में 4 अप्रैल को पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध गारनेट का काम करने वाले से खुलेआम वसूली कर रहे हैं। इस दौरान डरा धमका कर प्रति मशीन 30 हजार रुपए की वसूली की जा रही थी। साथ में यह भी धमकाया जा रहा था कि राशि नहीं देने पर उसे काम नहीं करने दिया जाएगा। पुलिस ने अजय पांचाल के अलावा उदलियावास निवासी नरेंद्र सिंह, मोहनपुर निवासी नारायण गुर्जर और सालरिया खुर्द निवासी कालू गुर्जर को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों ने आईपीएस माधव उपाध्याय का इस वसूली में नाम भी लिया।
यह भी पढ़ें : इस बार राजस्थान हरियाली से हो जाएगा गुलजार! जानिए सीएम भजनलाल क्या है प्लान
इधर, विधायक गोपीचंद मीणा ने कार्रवाई की मांग की
मुख्य आरोपी अजय पांचाल खुद को जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा का पीए बताता था। अजय पांचाल इससे पहले देवली और जहाजपुर में व्यवसाय कर चुका है। फिलहाल, वह भीलवाड़ा में रह रहा है। भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर उसने काम किया है। इसी के चलते उसने खुद को विधायक का पीए बताकर लोगों के सामने अपनी धौंस जमाई। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने अजय पांचाल को उनके पीए होने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह उनका जानकार जरूर है। विधायक ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : बदमाशों ने दो भाइयों पर चला दी गोली, फिर कान को छूकर निकल गई मौत
हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



