अशोक गहलोत आए बैकफुट पर! राजनीति में परिजनों को लाना चाहिए

जयपुर : राजस्थान में बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान को लेकर सियासत में हलचल मची हुई है। इस बयान में उन्होंने सीएम भजनलाल समेत बीजेपी के मंत्रियों को अपने बेटों को सरकार से दूर रखने की नसीहत देते हुए बयान दिया था। इस पर बीजेपी ने उन पर जमकर पलटवार किया। इसके बाद सियासी गलियारों में अशोक गहलोत के इस बयान को बैक फुट होने से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैं यह नहीं कहता हूं कि राजनीति से दूर रखो, मैं तो कहना चाहूंगा कि बीजेपी को अपने परिवार जनों को आगे लाए, इससे नई पीढ़ी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने उनके बयान का गलत मतलब निकाला है। उनका कहना था कि बेटों को सरकार से दूर रखें, क्योंकि इससे सरकार की बदनामी होगी।
यह भी पढ़ें : प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल
क्या अशोक गहलोत आ गए बैक फुट पर!
बता दें कि बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि सीएम, डिप्टी सीएम समेत तमाम मंत्रियों को अपने बेटों को सरकार से दूर रखना चाहिए। यह उनके लिए फायदेमंद होगा। इससे सरकार की बदनामी नहीं होगी। इस बयान पर सफाई देते हुए अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि मैं यह नहीं कहता हूं कि राजनीति से दूर रखो, मैं तो कहना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री जी को तमाम मंत्रियों को, बीजेपी को अपने परिवार जनों को आगे लाओ, बेटी हो, बेटा हो, साला हो, साली हो, कोई हो लाओ आगें। उसके अंदर जो आएंगे आगे तो, नई पीढ़ी को लाभ मिलेगा आपके अनुभवों का।
यह भी पढ़ें : IPL शुरू होते ही लाखों का ऑनलाइन सट्टा! फिर हुआ डीएसटी पुलिस का धांसू एक्शन
3 दिन से मेरे खिलाफ न जाने क्या-क्या बोल रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगे कहा कि मैंने केवल इतना कहा था कि बेटों को सरकार से दूर रखो, ना की राजनीति से। यह बात उनको इतनी हिट कर गई। शायद उनको अपराधबोध ग्रस्त महसूस हो रहा होगा। इसलिए तीन दिनों से जयपुर, जोधपुर में पता नहीं मेरे बारे में क्या-क्या बोल रहे हैं। इसमें मैंने उन्हें क्या कहा? यही तो कहा सरकार से दूर रखा,े उनकी बदनामी होगी। यह सरकार के लिए अच्छा नहीं होगा क्या? गहलोत ने आगे कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था, तब मैंने मेरे बेटे को किराए से मकान दिलाया। वह मुख्यमंत्री निवास में नहीं रहते थे।
यह भी पढ़ें : बिजनेस वूमेन सीमा गोविंद का बड़ा बयान, महिलाओं को नेताओं के बिस्तर से मिलती हैं एंट्री
राजेंद्र राठौड़ ने गहलोत पर किया था पलटवार
इधर, अशोक गहलोत के इस बयान पर बीते दिनों भाजपा वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने उन पर जमकर पलट वार किया। उन्होंने कहा कि कहा कि गहलोत ने अपने पुत्र वैभव गहलोत को अन्य नेताओं का हक मारकर जोधपुर, जालौर से चुनाव मैदान में उतारा, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। आरसीए चुनाव में भी उन्होंने अपने पुत्र को स्थापित करने के लिए वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का अपमान किया और आज वे मंत्रियों को पुत्र मोह से दूर रहने की नसीयत दे रहे है। कोरोना काल का उल्लेख करते हुए राठौड़ ने कहा कि कहा कि उस समय भाजपा ने सरकार का सहयोग किया, जबकि कांग्रेस ने आपदा में भी अवसर तलाशते हुए दवाओं, उपकरणों और रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद में भ्रष्टाचार किया। इतना ही नहीं, गहलोत ने 5 साल में 4148 घोषणाएं की थी, जिनमें से 2208 घोषणाएं तो पूरी ही नहीं की और आज पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंतजार शास्त्र की बातें कर रहे है।
यह भी पढ़ें : बाजार में जमकर चले लात घुसे, लोगों में मच गई सनसनी, जानिए मामला
प्रेमी से मिलकर महिला ने बनवाया अश्लील वीडियो! फिर करवा दिया वायरल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



