टोंक : राजस्थान के टोंक में बीती देर रात जेल में अचानक उस समय हडकम्प मच गया, जब कैदी इधर-उधर भागने लगे। बाद में पता चला कि एक खूंखार कोबरा सांप जेल परिसर में घुस गया। इसकी सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर वन्य जीव प्रेमी गालिब खान ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप पर काबू पाया और इसे सुरक्षित जंगलों में छोड़ दिया। इसके बाद जाकर कैदियों ने राहत की सांस ली।
5 फीट लंबा कोबरा सांप को देखकर कैदियों में मचा हड़कंप
टोंक जेल में बीती देर रात अचानक बैरक नंबर 3 में एक कोबरा सांप घुस गया। इसकी लंबाई करीब 5 फीट थी। सांप को देखकर एक बंदी ने तुरंत शोर मचाते हुए अन्य कैदियों को सूचना दी। इसके बाद कैदी शोर मचाने लगे। सूचना पर वहां जेल प्रहरी मौके पर पहुंचा, तो मामले का पता लगा। इसके बाद जेल प्रहरियों ने तत्काल जेल के डिप्टी वैभव भारद्वाज को मामले की सूचना दी। इस पर डिप्टी वैभव भारद्वाज मौके पर पहुंचे और उन्होंने कैदियों को शांत किया। इसके बाद उन्होंने सिविल डिफेंस के जवान गालिब खान को मामले की सूचना दी।
अंधेरे के बीच काफी मशक्कत के बाद कोबरा का रेस्क्यू किया
जेल में कोबरा सांप निकलने की सूचना के बाद कैदियों और जेल प्रशासन में हड़कंप मचा। इसके बाद जब सिविल डिफेंस की टीम को मामले की सूचना दी गई, तो वन्य जीव प्रेमी और सिविल डिफेंस टीम के जवान गालिब खान और उनके सहयोगी यासीन खान मौके पर पहुंचे। इस बीच काफी अंधेरा होने के कारण उन्हें टोर्च और मोबाइल की रोशनी के बीच कोबरा का रेस्क्यू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद उन्होंने इंडियन स्टैटिकल कोबरा प्रजाति के सांप को काबू में किया। इसके बाद उसे जंगलों में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। इधर, कोबरा सांप पकड़े जाने के बाद जेल में बंद कैदियों और जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
Rajasthan News : खूंखार कोबरा ने कैदियों की सांसे अटकाई, फिर गुस्से से भरे कोबरा ने….., बाद सांप का ऐसे किया रेसक्यू #Tonkpic.twitter.com/pOUhxreqoh
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) July 23, 2025
मनीष बागड़ी, Chief Editor
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live