एक-एक किलो के पत्थरों और ईंटों से किया था पथराव, तब कांप गए लोग, जानिए कल रात क्या हुआ

एक-एक किलो के पत्थरों और ईंटों से किया था पथराव, तब कांप गए लोग, जानिए कल रात क्या हुआ
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीती रात दो समुदाय के बीच हुए बवाल को लेकर हैरान कर देने वाली बात सामने आई। इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के लोग लैंड जिहाद का दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मौके पर एक 1 किलो के पत्थर और ईटों से पथराव किया गया। जिसके अवशेष उन्होंने मकान की छत पर देखे हैं। उन्होंने कहा कि समाज विशेष के लोग चाहते हैं कि यहां से हिंदू समाज के लोग पलायन कर जाए। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से समाज विशेष के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : टोंक में फिर भड़का दो समुदायों का विवाद! पथराव हुआ तो पुलिस ने दिखाया बड़ा एक्शन

पथराव

एक-एक किलो के पत्थरों और ईंटों से किया पथराव

बीती रात देश वाली क्षेत्र में दो समुदायों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पथराव किया। इसको लेकर इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने देखा है कि एक 1 किलो के पत्थर और ईटों से पथराव किया गया। उस समय हमारी माताए और बहने बेटी हुई थी। चौहान ने कहा कि पथराव के अवशेष मकान की छतों पर मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समुदाय विशेष के लोग लैंड जिहाद का मुद्दा बना रहे हैं। वह कोशिश कर रहे हैं कि हिंदू समुदाय के लोग यहां से पलायन कर जाए, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : एएसआई ने खुद को ही रिवाल्वर से उड़ा लिया! पुलिस विभाग में मच गई खलबली, जानिए क्यों?

जिला अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई के दिए संकेत

मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान पथराव की इस घटना को लेकर आक्रोशित नजर आए। उन्होंने कहा कि समुदाय विशेष के कुछ युवक रोज एकजुट होकर आवारागिर्दी करते हुए घूमते हैं और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में आया कि इन लोगों द्वारा अतिक्रमण, अवैध रूप से बिजली कनेक्शन ले रखे हैं। इन लोगों के घरों में बिजली के मीटर नाम की कोई चीज नहीं है। इससे लोगों के खिलाफ प्रशासन से बात कर करवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर पलट गई बस, जानिए मामला

टोंक में आखिर क्या हुआ था विवाद

बता दें कि टोंक के पुरानी टोंक थाना क्षेत्र में बीती रात जमकर बवाल हुआ। इस दौरान देशवाली इलाके में कहासुनी को लेकर दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पुरानी टोंक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। साथ ही अब तक सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

भेड़ बकरियां लेकर पहुंच गए एसडीएम कार्यालय, फिर पुलिस और ग्रामीणों में हुई धक्का मुक्की, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!