टोंक में फिर भड़का दो समुदायों का विवाद! पथराव हुआ तो पुलिस ने दिखाया बड़ा एक्शन

टोंक में फिर भड़का दो समुदायों का विवाद! पथराव हुआ तो पुलिस ने दिखाया बड़ा एक्शन
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में दो समुदायों के बीच लगातार बवाल की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बीती रात देशवाली मोहल्ले में कहासनी को लेकर दो समुदाय के लोगों में झगड़ा हो गया। इसको लेकर एक पक्ष के लोगों ने वाल्मीकि बस्ती पर जमकर पथराव कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस पथराव में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर टोंक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत लिया। बता दें कि चार दिन पहले भी टोंक में दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें : BREAKING NEWS : एएसआई ने खुद को ही रिवाल्वर से उड़ा लिया! पुलिस विभाग में मच गई खलबली, जानिए क्यों?

टोंक

कहासुनी के बाद वाल्मीकि बस्ती पर किया पथराव

हैरान कर देने वाली यह घटना पुरानी टोंक थाना क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में शुक्रवार रात सामने आई, जहां महज छोटी कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि एक समुदाय की लोगों ने वाल्मीकि बस्ती पर पथराव कर दिया। इससे कई लोगों के गंभीर चोटे आई। विवाद की सूचना लगते ही टोंक में सनसनी फैल गई। इधर, पुरानी टोंक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। इधर, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : चलती वीडियो कोच बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर पलट गई बस, जानिए मामला

पुलिस ने क्षेत्र में किया फ्लेग मार्च

दो समुदाय के बीच हुए विवाद से पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। वहीं लोग पथराव की घटना से भयभीत है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, जिससे लगातार पूछताछ कर रही है। वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च किया। टोंक एसपी पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लगातार टोंक के माहौल को खराब कर देने वाली इन घटनाओं को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। वहीं भाजपा ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश में एक बार फिर होगा रेलवे ट्रेक जाम! इस समाज ने आरक्षण के लिए भजनलाल सरकार को कही दो टूक, जानिए क्यों?

होली पर भी दो समुदाय में हुआ था बवाल

बता दें कि चार दिन पहले होली पर भी टोंक में इसी तरह दो समुदाय के बीच बवाल हुआ। इस दौरान संघपुरा मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान वहां भी देर रात को समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। जिसमें एक महिला सहित दो जने घायल हुए थे। तब भी पुलिस का जाब्ता बड़ी संख्या में घटना स्थल पर तैनात रहा। इधर, मामले को लेकर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने भी टोंक पुलिस से इस घटना की खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : नशेबाज पुलिस कांस्टेबल ने उड़ाई कार, तो लोगों के उड़ गए होश, जानिए कार के कैसे उड़ गए परखच्चे

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!