पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video

पुलिस थाने में पहुंचे विधायक तो, सारे पुलिसकर्मी मिले थाने से गायब! फिर SHO की फोन पर लगाई क्लास, देखिए Video
Spread the love

धौलपुर : क्या कभी पुलिस थाने से सारे पुलिसकर्मी ही नदारद हो, ऐसा हो सकता है? यह सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच हुआ है। राजस्थान के धौलपुर में एक पुलिस थाना ऐसा सामने आया है, जहां वहां के विधायक पहुंचे, तो पुलिस थाने में एक भी पुलिसकर्मी नहीं मिला। इस दौरान विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने घूमकर पुलिस थाने को देखा, लेकिन उन्हें कोई भी नहीं दिखा। इसके बाद विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने थाना प्रभारी को फोन लगाकर जमकर नाराजगी व्यक्त की। हैरान कर देने वाले इस घटनाक्रम को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर लोग ट्रोल कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : महिलाओं ने पुलिस की पकड़ ली लाठिया, फिर हुई धक्का मुक्की, जानिए महिलाओं ने क्यों किया बवाल

विधायक पहुंचे पुलिस थाने, तो नहीं मिला कोई

हैरान कर देने वाला यह मामला धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है, जहां विधायक जसवंत सिंह गुर्जर किसी मामले को लेकर बसई डांग पुलिस थाने पहुंचे। इस दौरान विधायक जसवंत सिंह गुर्जर उस समय हैरान रह गए, जब पूरा पुलिस थाना भवन ही उन्हें खाली दिखा। वहां एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। विधायक ने पूरा पुलिस थाना भवन घूम डाला, लेकिन कोई भी नहीं दिखा। इसके बाद विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने थाना प्रभारी दुर्ग सिंह को फोन लगाया। उन्होंने फटकार लगाते हुए थाना प्रभारी को अपनी नाराजगी दिखाई।

यह भी पढ़ें : च्यवनप्राश के 75 डिब्बों के पीछे क्या है कहानी? जो सीएम भजनलाल ने मंच से ही लगा दी क्लास, जानिए

मैंने राजस्थान में तुम्हारे जैसा थाना नहीं देखा : विधायक जसवंत सिंह गुर्जर

इस दौरान पुलिस थाने में कोई भी पुलिस कर्मी नहीं देखकर विधायक जसवंत सिंह गुर्जर काफी नाराज दिखे। उन्होंने मौके से थाना प्रभारी दुर्ग सिंह को फोन लगाकर अपनी गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसको लेकर वायरल वीडियो में विधायक जसवंत सिंह गुर्जर कह रहे हैं कि हम तुम्हारे पुलिस थाने में आए हैं, ऐसा तो मैंने पूरे राज्य में नहीं देखा कि पुलिस थाने में एक सिंगल आदमी भी नहीं है, कोई एक आदमी तो होता, ना हेड न कोई और है.. मैं इस समय थाने के अंदर से ही बात कर रहा हूं।

यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

इसीलिए पुलिस थाने पहुंचे थे विधायक जसवंत सिंह गुर्जर

बता दें कि क्षेत्र में नई सड़कों पर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते वहां वाहनों की आवाजाही हो रही है। इससे निर्माण कार्य में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर सड़क ठेकेदार ने विधायक जसवंत सिंह गुर्जर को अपनी यह समस्या बताई। इसके बाद विधायक जसवंत सिंह गुर्जर पुलिस थाने पहुंचे, जहां वह पुलिस से मिलकर दो दिनों तक ट्रैक्टरों की आवाजाही को बंद करवाना चाह रहे थे। बाद में विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने फोन पर ही थाना प्रभारी को इस मामले में निर्देश दिए। इधर थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस थाने में मुंशी मौजूद थे। जबकि अन्य पुलिसकर्मी अपराधियों की धर पकड़ करने के लिए गए हुए थे।

यह भी पढ़ें : खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

आधी रात दुकान में घुसे बदमाश, फिर सर्राफा कारोबारी की ताबड़तोड़ वार से मर्डर’, देखिए CCTV

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author