चित्तौड़गढ़ में RLP की महिला CR को उठाया! वीडियो में BJP पर आरोप, अब हनुमान बेनीवाल क्या करेंगे?

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में पंचायत राज चुनाव को लेकर परिणाम आ चुके हैं। इस बीच अब प्रधान और जिला प्रमुख को लेकर तोड़फोड़ करने का प्रयास चल रहा है। चित्तौड़गढ़ से एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसको लेकर एक सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से चर्चा में है। दरअसल, चित्तौड़गढ़ में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के 14-14 सीटें प्राप्त हुई है, ऐसी स्थिति में मामला टाई का हो गया, लेकिन अब बीजेपी इसको लेकर जोर लगा रही है। इस दिलचस्प मुकाबले में आरएलपी का एकमात्र जीती हुई महिला उम्मीदवार किंग मेकर बन गई है। इधर, एक वीडियो में आरएलपी की महिला सीआर को गाड़ी में बिठाकर चित्तौड़गढ़ ले जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसको लेकर आरएलपी ने चित्तौड़गढ़ के विधायल पर आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : दिल की बात लबों पर आ गई, अशोक गहलोत बोले, फिर बन जाएंगे CM, जानिए क्या कांग्रेस में फिर होगा विवाद!
आरएलपी की सीआर को गाड़ी में बिठाकर ले गए
सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में आरएलपी की एक मात्र सीआर शंकरी बाई को कुछ लोग गाड़ी में बिठाकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसमें चित्तौड़गढ़ के विधायक चंद्रभान सिंह आक्या भी है। इस मामले को लेकर तीन वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जिनमें एक वीडियो में विधायक चंद्रभान सिंह, आरएलपी की शंकर बाई और उनके पति गंगापुर की एक फैक्ट्री में बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कुछ लोग शंकरी बाई को गाड़ी में बिठाकर ले जाते हैं।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, साले मोहम्मद के परिवार का दबदबा! अब किसके सिर सजेगा जिला प्रमुख का ताज?
आरएलपी ने चित्तौड़गढ़ विधायक पर लगाया आरोप
सोशल मीडिया पर संकरी बाई का वीडियो सामने आने के बाद अब आरएलपी विधायक चंद्रभान सिंह और बीजेपी पर निशाना साध रही है। इसको लेकर चित्तौड़गढ़ के आरएलपी जिला प्रभारी बद्रीलाल जाट ने आरोप लगाया कि विधायक चंद्रभान सिंह और उनके साथियों ने आरएलपी के सदस्य को लालच में बहका कर अपने साथ ले गए। जबकि इस मामले में पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल की कोई सहमति नहीं है। इस घटना पर आरएलपी ने रोष व्यक्त करते हुए बड़े प्रदर्शन की बात कही है।
यह भी पढ़ें : टोंक जिला प्रमुख की कुर्सी पर दो दिग्गज परिवारों की दावेदारी! सचिन पायलट की मुहर किस पर, सुषमा या अलका बैरवा?
बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं निर्दलीय विधायक
चित्तौड़गढ़ के निर्दलीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या 2023 के विधानसभा चुनाव जीतकर निर्वाचित हुए। हालांकि इससे पहले चंद्रभान सिंह बीजेपी में थे। लेकिन उनका टिकट काटने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और चुनाव जीता, जो काफी सूर्खियों में रहा। इसके बाद से चंद्रभान सिंह बीजेपी के फिर से समर्थन में आ गए। दावा किया जा रहा है कि प्रधान चुनाव में भी चंद्रभान सिंह बीजेपी का प्रधान बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
✍️ मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: [email protected] | वेबसाइट: https://thepoliticaltimes.live



