सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश? जानिए अब क्या मिल रहा है बड़ा तोहफा

सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश? जानिए अब क्या मिल रहा है बड़ा तोहफा
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को दिल्ली दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम ने राजस्थान के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। साथ ही राजस्थान को और भी बड़े तोहफे मिले, इसको लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकाते कर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके विस्तार को लेकर चर्चा की। इधर, सीएम भजनलाल शर्मा की पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर एक बार फिर सियासी गलियारों में काफी चर्चाएं शुरू हो गई है। इसको लेकर सियासत में कई तरह के मायने भी लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए

सीएम भजनलाल

पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश?

सीएम भजनलाल शर्मा ने बुधवार को संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर अब सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। इस दौरान सीएम ने उन्हें नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं देते हुए चंदन की लकड़ी से निर्मित मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। इस मुलाकात में सीएम ने राजस्थान में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर फीडबैक दिया। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की। सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को बताया कि सरकारी योजनाओं और नीतियों के सफल क्रियान्वयन से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : पटाखा बाइक साइलेंसर ने कर रखा था नाक में दम! फिर SP ने दिखा दिया जोरदार टशन

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के बाद जल्द मिलेंगे प्रदेश को तोहफे

इसी तरह सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी मुलाकात की। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर प्रदेश में ऊर्जा और शहरी नियोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों के क्रम में हरित ऊर्जा के विस्तार और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ ही प्रदेश को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा की। इसी तरह सीएम भजनलाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भी मुलाकात की। साथ ही जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर, डीग व सीकर, झुंझुनूं में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने पर चर्चा की। इसके अलावा आबू रोड एवं बांसवाड़ा में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें : झालावाड़ पुलिस ने मर्डर मामले में खुद ही करा दी रिपोर्ट दर्ज! जानिए फिर एसपी का यह वीडियो क्यों आया सुर्खियों में

सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग! विवाद के बाद एक लहूलुहान, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!