टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़

टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में दो दिनों से टैक्सी बाइक पर सवार एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो को देखकर लोगों में जमकर गुस्सा उबल रहा हैं। दरअसल, यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है। जिसमें रेपिडो बाइक पर पीछे सवार एक युवती से कुछ युवक ने चलती बाइक पर छेड़छाड़ की। इस वीडियो को लेकर लोगों पर जमकर गुस्सा फूटा। बाद में जयपुर पुलिस एक्टिव हुई और दोेनों आरोपी युवकों की पहचान कर ली गई है। यह आरोपी राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं। जिन्होंने पूरे जिले का नाम शर्म से नीचा कर दिया है। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : क्या वाकई वसुंधरा राजे का समय गया? राजे की इस बात से सियासत में मचा हडकम्प

टोंक का नाम दो युवक ने कर दिया शर्म से नीचे

सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर इसे देखने वालों में जमकर गुस्सा देखने को मिला। दरअसल, एक युवती जयपुर में रैपिडो बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी। यह वीडियो जयपुर के मुहाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दो युवक युवती के समीप से गुजरते हैं और पीछे बैठा हुआ एक युवक उसे गलत तरीके से छूता है। यही नहीं उनके पीछे आ रहे बाइक सवार कुछ युवक, जो शायद उन्हीं के साथी थे। उन्होंने इसका पूरा वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया। बाद में बवाल हुआ, तो पुलिस ने वीडियो की जांच कर छेड़छाड़ करने वाले युवकों की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की पहचान टोंक जिले के रहने वाले मनराज मीणा और सुदामा मीणा के तौर पर हुई है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।

यह भी पढ़ें : कपड़ों की प्रेस करने वाले को 598 करोड़ का नोटिस! होश उड़ा देगी खबर

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर उबला गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अब लोगों में गहरा रोष है। यूजर्स अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं। इधर, यूजर्स इस वीडियो को बनाने वाले युवकों की गिरफ्तार की मांग भी कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह पूरी प्लानिंग है, जो वीडियो बनाने वाले और युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों ने आपस में बनाई है। यहां तक कि कुछ यूजर्स आरोपियों को हैवान तक कह रहे है। मांग की है कि ऐसे लोगों को जयपुर पुलिस को अच्छा सबक सिखाना चाहिए। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब युवती को ट्रेस कर से संपर्क किया, तो उसने खुद के बाहर होने की बात बताई और घटना की तस्दीक से इंकार कर दिया, लेकिन पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया।

यह भी पढ़ें : हेड कांस्टेबल को खुद की पिस्टल से लग गई गोली! पेट के हुई आरपार

क्या वाकई वसुंधरा राजे का समय गया? राजे की इस बात से सियासत में मचा हडकम्प

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!