जैन समाज का विशाल पंच कल्याणक महोत्सव शुरू, मंत्री हीरालाल नागर और डॉ. प्रभुलाल सैनी ने बताया भव्य आयोजन

जैन समाज का विशाल पंच कल्याणक महोत्सव शुरू, मंत्री हीरालाल नागर और डॉ. प्रभुलाल सैनी ने बताया भव्य आयोजन
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में जैन समाज का विशाल पंचकल्याणक महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। इस दौरान देवली की ज्योति कॉलोनी स्थित अयोध्या नगरी में जैन मुनि प्रणीत सागर और क्षुल्लक विधेय सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ के दौरान धर्म, आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने शिरकत की। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया गया।

जैन धर्म

इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया वास्तव में आत्मा से परमात्मा बनने की यात्रा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम या कोई मेला नहीं है, बल्कि यह नर से नारायण बनने का मार्ग है। यह पर्व हमें त्याग और तपस्या सिखलाता है। जैन धर्म हमें संयम, त्याग और तपस्या का पाठ पढ़ाता है और यह पर्व अरिहंतों के वैराग्य व आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का एक पावन अवसर है, क्योंकि त्याग और तपस्या से ही जीवन में दिव्यता आती है।

जैन धर्म

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि जैन धर्म का मार्ग अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जो इस पर अडिग रहता है, वह निरंतर पवित्रता की ओर बढ़ता जाता है। उन्होंने जैन आहार पद्धति की वैश्विक महत्ता बताते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में जैन भोजन को विशेष सम्मान दिया जाता है, इसकी वजह आहार और विचारों की शुद्धता का सीधा प्रभाव आत्मा पर पड़ता है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन, कोटा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा शहर अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश सोनी, भाजपा नेता महेश मंगल, रामलाल सेन, समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ, आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा), संयोजक पंकज जैन सर्राफ, दिनेश जैन सर्राफ़, दिनेश जैन (बाजटा), अनिल जैन, लकी जैन सर्राफ, उत्तम जैन, कमल जैन, मुकेश, छोटूलाल सहित कार्यक्रम के विभिन्न पात्र, समाज के लोग और आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जयपुर विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार जोनवाल, सहायक अभियंता डीके जैन भी मौजूद थे।

‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live