पिस्टल लेकर पैसे वसूूलने पहुंचा व्यापारी, फिर ग्रामीणों ने पीट पीटकर कर दिया बुरा हाल

पिस्टल लेकर पैसे वसूूलने पहुंचा व्यापारी, फिर ग्रामीणों ने पीट पीटकर कर दिया बुरा हाल
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में एक व्यापारी को किसान से पैसा वसूलना भारी पड़ गया। दरअसल, एक व्यापारी किसान से 17 हजार रुपए मांगता था। इसके लिए वह अपने साथियों के साथ मंगलवार को उसके गांव भगवानपुरा गया। इस बीच कहासुनी पर विवाद बढ़ गया। इस दौरान व्यापारी के पास पिस्टल देखकर ग्रामीण भड़क गए। इस पर उन्होंने व्यापारी और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इधर, लोगों ने व्यापारी और अन्य लोगों को पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, गांव में व्यापारी के पास पिस्टल देखकर लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…

व्यापारी के पास पिस्टल देखकर भड़क गए ग्रामीण

हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र का है, जहां भगवानपुरा गांव में यह पूरा घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, आरोपी व्यापारी आकाश गोयल अपने साथियों के साथ कार और ट्रैक्टर में सवार होकर भगवानपुरा गांव पहुंचा, जहां वह किसान धर्मराज मीणा से अपने बकाया 17000 रुपए वसूलने गया। आरोप है कि व्यापारी ने किसान की फसल को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। इसको लेकर कहासुनी बढ़ गई। इस बीच व्यापारी के पास पिस्टल देकर ग्रामीण भड़क गए। साथ ही ग्रामीणों ने व्यापारी और उसके साथियों पर हमला कर पकड़ लिया। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इधर, घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : महिला के साथ छेड़छाड़ से हुआ बवाल, फिर पीड़ित परिवार को जमकर पीटा लाठियों से

आरोपियों की पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

आरोपी व्यापारी आकाश गोयल किसान धर्मराज मीणा से 17000 रुपए मांगता है। इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ, लेकिन जब विवाद के बीच ग्रामीणों ने व्यापारी के पास पिस्टल देखी, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने व्यापारी और उसके साथियों को घेर कर जमकर मारपीट की। इधर, सूचना पर अलीगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपियों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस मामले में किसान की रिपोर्ट में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर रही है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में लोकतंत्र का मर्डर! टीकाराम जूली का बड़ा हमला

सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!