डीग: राजस्थान के डीग जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया, लेकिन इसमें हैरानी करने वाली बात यह है कि तीनों बेटियां पांच-पांच मिनट के अंतराल में हुई है। अपने आप में यह अनूठा मामला अब काफी सुर्खियों में है। एक साथ तीन बेटियों के जन्म लेने की घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है। यह तीनों बेटियां 7 महीने की प्रेगनेंसी में हुई है, जो नाॅर्मल डिलीवरी में हुई है।
5-5 मिनट के अंतराल में तीन बच्चियों ने लिया जन्म
हैरान देने वाला यह मामला डीग जिले के नगर का है, जहां कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के धोलागढ़ गांव की महिला मुमताज ने 5-5 मिनट के अंतराल में तीन बेटियों को जन्म दिया। महिला के सात महीने पे्रगनेंसी थी। इस बीच अचानक उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल भर्ती कराया, जहां उसने तीन बेटियों को जन्म दिया। जब यह खबर अस्पताल में फैली, तो लोग हैरान हो गए। इधर, जिले में भी इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
एक-एक कर तीन बच्चियों के जन्म पर डाॅक्टर भी हैरान
महिला मुमताज की 7 महिने की प्रेगनेंसी थी। इसकी डाॅक्टरों ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। चिकित्सकों ने बताया कि डिलीवरी शुरू हुई और पहला बच्चा आया, फिर भी महिला की प्रसव पीड़ा नहीं रूकी और पांच मिनट बाद दूसरा बच्चा हो गया, लेकिन हैरानी तब हुई, जब उसके पांच मिनट बाद तीसरा बच्ची भी बाहर आ गई। इस घटना से सब हैरान थे। इस घटना को लेकर डाॅक्टर, परिजन और आमजन भी हैरान है।
मनीष बागड़ी, Chief Editor
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live