डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों

डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के सामने छात्रा ने दिखाया गुस्सा, अब छात्रा की हो रही है आलोचना, जानिए क्यों
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कर देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्रकारिता की डिग्री लेते समय एक छात्रा ने भरे मंच से कमेंट कर यूनिवर्सिटी को ट्रोल कर दिया। जिससे मंच पर मौजूद अतिथि भी हैरान रह गए। दरअसल, यह छात्रा उच्च शिक्षा मंत्री और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से डिग्री हासिल कर रही थी। इसके बाद उसने कहा कि एच यू का बेज्जती कर इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया। छात्रा के इस कमेंट से एक बार तो मंच पर सन्नाटा छा गया। इधर, छात्रा के वायरल वीडियो को लेकर अब लोग उसे जमकर टोल कर रहे हैं। लोग कर रहे हैं कि इस छात्रा ने दीक्षांत समारोह की बेज्जती कर दी।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से मुलाकात के पीछे क्या है बड़ा संदेश? जानिए अब क्या मिल रहा है बड़ा तोहफा

डिग्री लेकर छात्रा ने मंच पर कर दिया कमेंट्स

दरअसल, हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 300 छात्रों को डिग्री दिया जाना था। इस दौरान राज्यपाल ने 20 टॉप छात्रों को डिग्रियां वितरित कर दी। इसके बाद वह चले गए। इससे दूसरे छात्र-छात्राएं नाराज हो गए। इस पर जब डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मामले की सूचना लगी, तो उन्होंने बड़ा दिल दिखाते हुए सभी बच्चों को मंच पर बुलाकर डिग्री देने लगे। इस बीच एक छात्रा उनसे डिग्री लेकर कॉमेंट्स करती हुई नजर आई, जहां वह कहती है कि एचयू का बेज्जती कर इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया। यह सुनकर एक बार तो उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा भी हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग! विवाद के बाद एक लहूलुहान, जानिए क्यों

राज्यपाल से डिग्री नहीं मिलने से नाराज हुए छात्र-छात्राएं

जानकारी के अनुसार पत्रकारिता की डिग्री हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी की ओर से यह बताया गया था कि उन्हें यह डिग्री राज्यपाल देंगे, लेकिन जब राज्यपाल 20 छात्रों को डिग्री देने के बाद रवाना हो गए, तो छात्र इससे नाराज हो गए। इधर, कमेंट्स करने वाली छात्रा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लोग छात्रा को ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स कर रहे हैं कि पूरे दीक्षांत समारोह की गरिमा इस एक कमेंट से धुल गई। छात्र जीवन में एक जोश होता है और थोड़ी उदंडता भी होती है, लेकिन यह सब करने के लिए उचित मंच और उचित अवसर जरूर देखा जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए

फायरिंग कर भून दिया सर्राफा व्यापारी को, फिर लूट लिए लाखों के गहने, जानिए घटना

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!