भीषण हादसे में छीन गई तीन जिंदगियां, सास, बहु और मासूम बच्चा शामिल

भीषण हादसे में छीन गई तीन जिंदगियां, सास, बहु और मासूम बच्चा शामिल
Spread the love

सवाई माधोपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर में सोमवार को भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। इस दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। मृतकों में सास, बहू और एक मासूम बालक भी शामिल है। यह हादसा गंगापुर सिटी जयपुर मार्ग पर हुआ। हादसे के समय मृतक बाइक पर सवार थे, जो किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस बीच एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसके कारण यह भीषण हादसा देखने को मिला।

यह भी पढ़ें : अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

भीषण हादसे में चली गई तीन जिंदगियां

सनसनी फैल देने वाला यह हादसा जयपुर मार्ग स्थित खूंटला और बाढ़ कलां गांव के बीच निर्माणाधीन टोल के नजदीक घटित हुई, जहां एक निजी बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें मृतक गंगापुर सिटी की काज़ी कॉलोनी निवासी साजिद का परिवार बताया जा रहा है। हादसे में दो महिलाओं और एक मासूम बच्चे की जान चली गई। मृतक महिलाओं में सास बहू और पोता शामिल हैं, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें : हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग

हादसे के समय बाइक पर चार लोग सवार थे

बताया जा रहा है कि बाइक पर कुल चार लोग सवार थे। इनमें दो महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष। टक्कर के बाद सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या

शादी में शामिल होने जा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय बानो तथा उसकी बहू 22 वर्षीय नरगिस एवं एक साल का बच्चे सहित साजिद नामक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर डाबर गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस बीच यह दर्दनाक हादसा सामने आया। उससे पूर्व ही दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। बस चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया । वही फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें : SUV कार की रफ्तार का तांडव! मां बेटे सहित तीन को रौंद दिया

अवैध वसूली मेें आईपीएस अधिकारी पर चाबूक! विधायक का करीबी भी आ चुका है गिरफ्त में

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!