टोंक में बारिश का कहर, जेसीबी पर बैठकर निकली टोंक कलेक्टर मोर्चे पर

टोंक में बारिश का कहर, जेसीबी पर बैठकर निकली टोंक कलेक्टर मोर्चे पर
Spread the love

Heavy Rain टोंक (रवि सैनी) : प्रदेश में दो दिनों से लगातार मानसून का कहर बरप रहा है। राजस्थान के टोंक में बारिश के कारण हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर निवाई उपखंड के वनस्थली गांव में देखने को मिल रहा है। यहां वनस्थली गांव को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया है। इस बीच हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें बचाव दल की ओर से जेसीबी मशीन की मदद से लोगों को घरों से बाहर निकाला जा रहा है। इस दौरान टोंक कलेक्टर कल्पना अग्रवाल भी जेसीबी में सवार होकर रेस्क्यू आॅपरेेशन का जायजा लेती नजर आई।

टोंक में बारिश
बाढ़ का जायजा लेती जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और अधिकारी

कलेक्टर भी जेसीबी में हुई सवार, घरों से लोगों को जेसीबी मशीन से निकाला बाहर

टोंक जिले में शनिवार सुबह से तेज बारिश का दौर चल रहा है। इसके कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। निवाई का वनस्थली गांव पानी से चारों तरफ से गिर गया है। लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। वहीं बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों के घरेलू सामान खराब हो गए हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। इधर, जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम गांव पहुंची, जहां जेसीबी मशीन की मदद से लोगों को घरों से बाहर निकाल कर रेस्क्यू किया जा रहा है। इधर, टोंक जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल भी निवाई पहुंच गई,जहां उन्होंने खुद जेसीबी में सवार होकर जल भराव क्षेत्र का जायजा ले रही है। उनके साथ टोंक एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

टोंक में बारिश

बीसलपुर बांध में पानी की बंपर आवक, छह गेट खोले

प्रदेश में लगातार मानसून का कहर बरप रहा है। इस बीच राजधानी जयपुर, अजमेर जैसे बड़े शहरों की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में भी पानी की बंपर आवक हो रही है। इसके चलते शनिवार सुबह बांध के छह गेट खोले गए। इनसे 60100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस दौरान अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि गेट नंबर 7, 8, 9, 10, 11 और 12 को खोला गया है। इनमें गेट नंबर 8, 9, 10 और 11 को दो-दो मीटर खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। वहीं जिले की नदियों, नाले और एनिकट बारिश के कारण उफान पर चल रहे है।

उनियारा में भी बाढ़ जैसे हालात पैदा

इसी तरह मूसलाधार बारिश के चलते उनियारा में भी हालत बिगड़ गए हैं। उनियारा में चारों तरफ पानी ही पानी जमा हो गया है। गलवा बांध की 4 फीट की चादर चल रही है। इधर तेज बारिश के कारण घरों, थाना परिसर, अस्पताल सहित कई इलाकों में बारिश का पानी काफी मात्रा में घुस गया है। यहां भी उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर कर्मचारियों के साथ फील्ड में उतर गए हैं, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने आमजन से अपील की है कि नदी, नाले के बहाव क्षेत्र के आसपास नहीं जाए और अपने आप को सुरक्षित रखें।

District tonk rainfall report 24 hours dated 23-08-25

Tonk — 166 mm
Deoli — 110 mm
Peeplu — 71 mm
Malpura — 35 mm
Newai — 206 mm
Todaraisingh — 87 mm
Dooni — 135 mm
Nagarfort — 194 mm
Uniara — 220 mm
Aligarh — 121 mm

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!