‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे
नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसको सुनने वाला हर कोई चकित हो गया। वह कह उठा, क्या ऐसा भी होता है? दरअसल, एक ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन को चोंच में उठाकर एक कबूतर उड़ गया। कबूतर ने अपने गले में यह सोने की चेन डाल ली। इसके बाद वह छत पर जाकर बैठ गया। इस घटना से ज्वेलर्स की दुकान में काम करने वाले कारीगर और व्यापारी के होश उड़ गए। छत पर सोने की चेन पहन कर बैठे कबूतर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक व्यापारी ने कबूतर पर नजर रखी। बाद में कबूतर को पकड़ने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह उड़ गया।
यह भी पढ़ें : टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक
लुटेरा कबूतर, जो सोने की चेन पहनकर उड़ गया छत पर
लोगों को हैरान कर देने वाली यह घटना नागौर के डेगाना से सामने आई है। जहां रामेश्वर प्लाजा में स्थित एक ज्वलैस की दुकान के ऊपर बने कमरे में कारीगर काम कर रहे थे। इस बीच बालकनी में एक कबूतर आकर बैठ गया और उसने मौका पाकर एक सोने की चेन अपनी चोंच में दबा ली। इसके बाद उसने गले में पहन ली। सोने की चेन लेकर यह कबूतर छत पर जाकर बैठ गया। इस घटना को देखकर कारीगरांे में खलबली मच गई। जैसे ही इस घटना का पता लगा, तो कबूतर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कबूतर पर नजर रखी। इस बीच उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह उड़ गया।
यह भी पढ़ें : सीएम की रील बनाने के लिए 8 करोड़ दिए! टीकाराम जूली ने यह क्या कह डाला विधानसभा में, देखिए Video
उड़ते समय सोने की चेन गिरी छत पर
इधर, सोने की चेन गले में पहने हुए कबूतर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं व्यापारी और कारीगरोें के सांसे अटक गई। बताया जा रहा है कि यह सोने की चेन करीब 1 लाख की कीमत की है। इस दौरान कारीगरों ने चुपके से छत पर पहुंच कर कबूतर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालाक कबूतर तत्काल उड़ गया। वह तो गनीमत रही कि चेन उसके गले से निकल कर छत पर गिर गई। जिसे कारीगरों ने फौरन उठा लिया। इसके बाद जाकर उनकी जान में जान आई। इधर, इस अनोखी घटना को लेकर इलाके में जमकर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : महिला अधिकारी ने विधायक डीसी बैरवा को लगाई जमकर फटकार, तेवर देखकर विधायक की सिट्टी पिट्टी गुम! जानिए क्यों
वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video
