विधायक ऋतु बनावत को दवा देने मना कर दिया! फिर RGHS को लेकर फूटा आक्रोश
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर जिले की बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के तहत मेडिकल स्टोर द्वारा कैशलेस दवा देने से मना करने का मामला सामने आया। इसके बाद विधायक ऋतु बनावत ने नकद भुगतान से दवाइयां खरीदीं गई। विधायक ने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर लाभार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अस्पतालों और मेडिकल स्टोर्स में अव्यवस्था फैली हुई है। ऐसे में RGHS को लेकर बड़े सवालिया निशान खड़े हो गए।
यह भी पढ़ें : सायरन की गूंज हुई तो थर्रा गए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बड़े संकट की आहट!
RGHS के तहत बेटे की दवाई देने के लिए मना किया
इस दौरान विधायक ऋतु बनावत अपने और अपने बेटे की आँखों की जांच कराने के लिए एक निजी अस्पताल (आई स्पेशलिस्ट) पहुंची थीं, जो RGHS योजना से जुड़ा हुआ है। डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयों के लिए जब विधायक ऋतु बनावत, अस्पताल के मेडिकल स्टोर पहुंची तो मेडिकल स्टोर संचालक ने कैशलेस सुविधा के तहत नि:शुल्क दवा देने से मना कर दिया। निजी अस्पताल में RGHS योजना का लाभ न मिलने पर विधायक ऋतु बनावत द्वारा मजबूरन अपनी जेब से नकद पैसे देकर दवाइयां खरीदीं गई।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर में फिर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल खंगाला तो मिले खतरनाक मंसूबे, जानिए
विधायक ऋतु बनावत ने जताई नाराजगी
विधायक ऋतु बनावत द्वारा इस स्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े किए गए हैं। विधायक ने कहा कि “जब एक जनप्रतिनिधि और विधायक को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो प्रदेश की आम जनता और सरकारी कर्मचारियों की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है”। विधायक ने आरोप लगाया कि जमीनी स्तर पर लाभार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और अस्पतालों/मेडिकल स्टोर्स में अव्यवस्था फैली हुई है।
अशोक गहलोत का ‘इंतजार शास्त्र’! क्या छिपा है बड़ा राज, जानिए सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा!
