जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसको देखकर लोगों के दिल झकझोर गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को उदय मंदिर थाना क्षेत्र के एक बालाजी मंदिर का बताया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि सम्पत्ति विवाद को लेकर पुजारी परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें कुछ लोग महिलाओं के साथ मारपीट कर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। यहीं नहीं महिलाओं के बाल खींचे गए। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ पुष्टि नहीं करता हैै।
यह भी पढ़ें : होटल में ठहरने वाले बता रहे हैं इंतजार शास्त्र, डिप्टी सीएम का गहलोत पर करारा पलटवार
मंदिर मेें महिलाओं के साथ मारपीट का वीडियो वायरल
जोधपुर के उदय थाना मंदिर क्षेत्र से सामने आया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि बालाजी मंदिर में पुजारी और उसके परिवार के लोगों के बीच सम्पत्ति के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। इसके चलते मामला इतना बढ़ गया कि मंदिर मेें ही मारपीट की नौबत आ गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के कुछ व्यक्ति महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं महिलाओं के बाल खींचे गए। साथ ही उन्हें पैर पकड़कर घसीटते हुए नजर आए। इस बीच पीड़ित महिलाएं बचाओ बचाओ मदद के लिए गुहार लगा रही है। इस दौरान उदय थाना मंदिर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जहां उन्होंने बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल
वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स कर रहे हैं आलोचना
सोशल मीडिया के दावे के अनुसार यह वीडियो बालाजी मंदिर परिसर का है। जहां महिलाओं के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की गई। इस मारपीट की घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मंदिर जैसी पवित्र जगह पर इस तरह मारपीट की घटना शोभा नहीं देती है। साथ ही यह घटना अगर महिलाओं के साथ हो तो और भी शर्मनाक है। बताया जा रहा है कि यह विवाद संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर पुजारी परिवार के सदस्यों के बीच हुआ हैं, जो काफी समय से चला है।
यह भी पढ़ें : पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



