अश्लील वीडियो बनाने वाले को क्यों सम्मानित किया? विधायक ऋतु बनावत ने फिर कर दिया हंगामा
(Rajasthan Assembly News) जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान गुरुवार को बयाना विधायक ऋतु बनावत एक बार फिर सुर्खियों में रही। इस दौरान ऋतु बनावत बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने डीप फेक अश्लील वीडियो को लेकर विधानसभा में जमकर गरजी। उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए पूछ लिया कि आखिर उनका डीप फेक अश्लील वीडियो जनरेट करने वाले आरोपी को गणतंत्र दिवस पर क्यों सम्मानित किया गया? क्या यही नारी सशक्तिकरण का उदाहरण है। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान ऋतु बनावत जमकर भड़की नजर आई। इधर, विधायक ऋतु बनावत के आरोपों के बाद बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी पर भी सवाल खड़े हो गए है। जहां विधायक के डीप फेक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से बदलेगी किस्मत! प्रदेश को जल्द मिलेगी बड़ी सौगाते, जानिए क्या
डीप फेक अश्लील वीडियो बनाने के लिए किया सम्मानित : विधायक ऋतु बनावत
विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र की शुरुआत में बयाना विधायक ऋतु बनावत अपनी एक अनोखी साड़ी को लेकर चर्चा में रही, जहां उन्होंने खुद पर लगे कथित कमीशन खोरी के आरोपों के खिलाफ सीबीआई से जांच करवाने की मांग लिखी हुई साड़ी पहनी। इस बीच गुरुवार को भी बयाना विधायक ऋतु बनावत एक बार फिर चर्चा में रही, जहां मीडिया से बातचीत के दौरान बीते दिनों अपने डीप फेक अश्लील वीडियो का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाड़मेर के दिनेश मांजू, जिसने उनका डीप फेक अश्लील वीडियो वायरल किया। जिसे गत दिनों गणतंत्र दिवस पर बाड़मेर जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ऋतु बनावत ने जमकर भड़कते हुए सरकार से सवाल पूछा कि आखिर उसे इसी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया, जो महिलाओं की छवि धूमिल करता है।
यह भी पढ़ें : एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे
क्या यही है नारी सशक्तिकरण का संदेश
मीडिया से बातचीत के दौरान बयाना विधायक ऋतु बनावत बीते दिनों वायरल हुए अपने डीप फेक अश्लील वीडियो को लेकर काफी नाराज नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि क्या यही नारी सशक्तिकरण का संदेश है? जहां आज भी नारी को पैऱों की जूती समझा जाता है। उनका डीप फेक अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन आज तक पुलिस ने आरोपी दिनेश मांजू को गिरफ्तार नहीं किया। उल्टा उसे सम्मानित किया गया। किसने आरोपी दिनेश मांजू को सम्मानित करने की सिफारिश की? वह इसे जानना चाहती है।
यह भी पढ़ें : गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ
कमीशन खोरी के मामले में ऋतु बनावत ने किया था अनूठा प्रदर्शन
इससे पहले भी विधायक ऋतु बनावत बुधवार को विधानसभा में आकर्षण का केंद्र रही, जहां वह एक अनोखी साड़ी पहन कर आई। जिस पर भ्रष्टाचार के मामले की CBI से जांच कराने की मांग लिखी हुई थी। दरअसल बीते दिनों प्रदेश के तीन विधायकों के खिलाफ विधायक निधि मामले में कमीशन मांगने के कथित तौर पर आरोप लगे थे। इनमें बयाना विधायक ऋतु बनावत भी शामिल है। इसी मामले में CBI जांच की मांग को लेकर विधानसभा में यह अनोखी साड़ी पहनकर विधायक ऋतु बनावत चर्चा में आई।
यह भी पढ़ें : स्लीपर बस में फिर भीषण हादसा! चार जनों की मौत, 5 जने गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा
कौन हैं विधायक ऋतु बनावत, जिसने खुद के खिलाफ ही कर डाली CBI की मांग, जानिए क्यों
