हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग

हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम भजनलाल की तारीफ! सुनकर दंग रह गए लोग
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता के एक गाने का वीड़ियो काफी सुर्खियों में हो रहा है। दरअसल, इस महिला कार्यकर्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में सीएम भजनलाल शर्मा के लिए हनुमानजी के एक फेसम भजन की तर्ज पर एक गाना गाया, जो वहां सभी को बेहद पसंद आया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के जरिए अब यह महिला कार्यकर्ता जमकर सुर्खियां बटौर रही है। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी गाने को सुनकर हंसते-मुस्कराते नजर आएं।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल के पैसे मांगने पर आया गुस्सा, दुकानदार की कर दी निर्मम हत्या

हनुमानजी के भजन की तर्ज पर सीएम की तारीफ!

भाजपा मुख्यालय पर स्थापना दिवस के चलते सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई मंत्री और नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद सीएम और बीजेपी अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिल रही थे। इस बीच एक महिला कार्यकर्ता, जिसने हनुमान जी के एक प्रसिद्ध भजन के तर्ज पर सीएम की जमकर तारीफ कर डाली। जिसके बोल थे कि “दुनिया में लोग हजारों मेरे भजन लाल जी का क्या कहना…” महिला ने जैसे ही यह गीत गया तो अन्य महिलाएं कार्यकर्ताए भी झूूम उठी। इस बीच बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने भी ताली बजाते हुए गाने पर ताल देते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी के लिए टोंक में नहीं होगी राह आसान! अब इन चुनौतियों से करनी होगी मशक्कत

जब से आप कुर्सी पर विराजे, डोटासरा भी बैचने हो गए

महिला कार्यकर्ता ने हनुमान जी के भजन की तर्ज पर जो गाना गाया, तो वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता दंग रह गए। इस गाने के माध्यम से महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी निशाना साधा। इस गाने के पूरे बोले है, “दुनिया में लोग हजारों मेरे भजन लाल जी का क्या कहना… जब से आप कुर्सी पर विराजे, पेपर लीक आरोपी पकड़े गए… डोटासरा भी बैचने हो गया, सबको जेलों में बंद कर दिया।” इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी सीएम की तरफ इशारा करते हुए मुस्कुरा उठे। इसके अलावा भी भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने भी महिला की जमकर तारीफ की। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा भी हंसते-मुस्कुराते नजर आए।

यह भी पढ़ें : पायलट और जूली ने बजाया जोरदार नगाड़ा! लोगों ने पूछा इतना जोश क्यों?

क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!