कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी

कांग्रेस सरकार में मदन दिलावर पक्का जेल जाएंगे! जानिए गोविंद डोटासरा ने क्यों दे डाली खुली चेतावनी
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जमकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। इस बीच दोनों एक दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। गहलोत राज में हुए भ्रष्टाचार के मामले को लेकर दिलावर लगातार गोविंद सिंह डोटासरा के जेल जाने की लेकर कह रहे हैं। इस पर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जमकर पलटवार किया। इसमें उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने से पहले या तो वह सभी मामलों को वीड्रा करवा ले नहीं, तो जेल जाने के लिए तैयार हो जाए। उनसे जेल में मिलने भी मैं ही आऊंगा। गोविंद सिंह डोटासरा ने यह बयान एक निजी चैनल से इंटरव्यू के दौरान कहा।

यह भी पढ़ें : फेयरवेल पार्टी के नाम पर रईसजादों का कैसा हुडदंग? सड़कों पर उड़ी नियमों की धज्जियां, वीडियो वायरल

दिलावर से जेल में मैं ही मिलने आऊंगा : गोविंद सिंह डोटासरा

गहलोत राज में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। पेपर लीक मामले को लेकर दिलावर लगातार डोटासरा को घेर रहे हैं। दिलावर के एक बयान को लेकर गोविंद सिंह डोटासरा से एक न्यूज चैनल ने प्रतिक्रिया जानी, तो उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 107, 116 के इस्तगासे ही है, लेकिन उनके खिलाफ 14 मामले दर्ज हैं। पहले अपना जाब्ता करें। इस सरकार में उन मामलों को या तो वीड्रा करवा ले। उन्होंने इशारों में कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो, दिलावर जेल जाएंगे और उनसे मिलने भी वही आएंगे। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इस बयान से अब सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : ठहर जाओं! पूरा पैसा वसूल करूंगा, किसी को नहीं छोडूंगा, शिक्षा मंत्री के गुस्से के आगे कांप गए अधिकारी, जानिए क्यों

महेश जोशी जैसे हालात होंगे, दिलावर ने यह दिया था बयान

बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने एक बयान में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोगों को छोड़कर भ्रष्टाचारों की जमात है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से उन्होंने अपने रिश्तेदारों को नौकरी लगाई हैं, एग्जाम में 48 प्रतिशत और इंटरव्यू में 90 प्रतिशत अंकों में उन्होंने रिश्तेदारों को नौकरी लगा दी। यह उनकी ईमानदारी को दर्शाता है।

यहीं नहीं दिलावर ने टोंक में डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वह मेरे अच्छे मित्र है, लेकिन बहुत बेईमान और बेशर्म मित्र हैं। वह कुछ भी कह सकते हैं। उन्होंने टोंक में बयान देते हुए कहा कि उनकी बातों पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। कहीं ऐसा ना हो, वह जेल की सलाखों के पीछे हो, क्योंकि उनके खिलाफ मिड डे मिल में 2000 करोड रुपए के घोटाले की जांच चल रही है। दिलावर ने संभावना जताई है कि इस घोटाले की जांच में कहीं गोविंद सिंह डोटासरा लपेटे में आ सकते है।

यह भी पढ़ें : रास्ते में खो गई सोने की अंगूठी, फिर पुलिस ने अनूठी तरकीब से यूं ढूंढ निकाली, हैरान कर देगी खबर

खेजड़ी को बचाने के लिए अपना इस्तीफा दे दूंगा, जानिए कौन हैं, एएसपी जिनकी सोशल मीडिया से मचा हडकम्प

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live