डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप

डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में खेजड़ी वृक्ष की कटाई को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर बीते दिनों से धरना भी जारी है। हालांकि, सीएम भजनलाल शर्मा ने खेजड़ी वृक्ष संरक्षण के लिए जल्द कानून लागू करने की बात कही है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का एक बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने बीजेपी सरकार को खेजड़ी वृक्ष के मुद्दे पर घेरते हुए श्राप दे दिया। उन्होंने कहा कि इनके तो कोढ होगी और कोढ मंे भी खाज और होगी और खाज होने के बाद कुछ भी नहीं बचता। डोटासरा के इस बयान ने सियासी हलकों हलचल मचा दी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे

इनके तो कोढ होगी और कोढ में भी खाज ओर होगी

दरअसल, डोटासरा का यह हमला खेजड़ी वृक्ष के संरक्षण को लेकर हैं। बीते दिनों से प्रदेश में खेजड़ी वृक्ष की कटाई को लेकर लोगों का धरना अभी तक जारी है। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान डोटासरा बीजेपी सरकार को श्राप देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके तो कोढ होगी और कोढ में भी खाज ओर होगी। उन्होंने कहा कि खेजड़ी तो देव वृक्ष हैं। जिसे हम पूजते हैं। उन्होंने कहा कि आज 50 हजार लोग धरने पर बैठे हैं। माताएं बहने हमारे खेजड़ी वृक्ष की पूजा करती है। उसको बचाने के लिए आज आंदोलन करना पड़ रहा है और यह भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही है। कह रहे हैं कि हम सोलर ला रहे हैं। क्या खाक सोलर ला रहे हो, आप तो अडानी की बिजली के लिए काम कर रहे हो।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए

सीएम भजनलाल ने कहा, जल्द आएगा कानून

प्रदेश में खेजड़ी बचाने को लेकर सियासत लगातार गर्म है। खेजड़ी बचाओ आंदोलन को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह लोगों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि मैंने इसके लिए खेजड़ी संरक्षण कानून बनाने के निर्देश दे दिए थे, क्योंकि इसको लेकर पिछले साल अगस्त में बीकानेर, फलोदी, जोधपुर और नागौर जिले के पर्यावरण प्रेमियों ने मुलाकात की थी। अब जल्दी ही विधानसभा में यह कानून प्रस्तुत किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की कर डाली तारीफ! सुनकर सब चौक गए, जानिए क्यों

खेजड़ी वृक्ष को लेकर यह है पूरा विवाद

बता दें कि खेजड़ी वृक्ष संरक्षण का विवाद बीकानेर और जोधपुर संभाग से जुड़ा हुआ है, जहां काफी समय से खेजड़ी वृक्ष को राज्य वृक्ष का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही हैै। इसको लेकर बीकानेर कलेक्ट्रेट पर धरना भी जारी है। दरअसल, पश्चिमी राजस्थान में सरकार सौर ऊर्जा पार्क विकसित कर रही है। उसके चलते कंपनियां सोलर पैनल लगा रही है। जिसके कारण वर्षो पुराने खेजड़ी के वृक्षों को काटा जा रहा है। इसको लेकर विश्नोई समाज और संत समाज विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़ें : सीएम की रील बनाने के लिए 8 करोड़ दिए! टीकाराम जूली ने यह क्या कह डाला विधानसभा में, देखिए Video

युवक को पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, बाइक पूरी तरह खाक, इलाके में मच गई सनसनी

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!