अब महिला को नही होगा कोई डर! जान लीजिए भजनलाल सरकार का यह प्लान

जयपुर : राजस्थान में भजनलाल सरकार महिला सुरक्षा को लेकर और सक्रिय हो गई है। इसको लेकर सरकार का शुक्रवार को एक बड़ा कदम और देखने को मिला। सीएम भजन लाल शर्मा ने महिला सुरक्षा की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बेड़े में 42 पीसीआर वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह पीसीआर वेन 24 घंटे महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। इसके लिए महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1090 जारी किया है, जो महिलाओं को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें : व्यापारी के सिर पर बंदूक के बट से हमला, फिर बदमाशों ने किया फायर!
महिलाओं को 24 घंटे मिलेगी तत्काल सहायता
प्रदेश महिला अपराधों पर रोक लगाने के लिए यह भजन लाल सरकार का यह बड़ा कदम है। इस दौरान 24 घंटे महिलाओं की सहायता करने के लिए 42 पीसीआर में पुलिस बड़े में शामिल हो गई है। इधर, हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए अब पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के लिए 1090 नंबर पर महिलाएं सुरक्षा के लिए मदद मांग सकती है। महिला सुरक्षा हैल्पलाइन 1090 महिलाओं को आपातकालीन स्थिति जैसे उत्पीड़न, शोषण और हिंसा के मामलों में सहायता प्रदान करती है। यह हैल्पलाइन महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण उपलब्ध कराने में प्रभावी तरीके से कार्य कर रही है।
यह भी पढ़ें : टोंक का नाम इन युवकों ने कर दिया शर्म से नीचे! सरे आम युवती से की छेड़छाड़
ऐसे काम करेगी पीसीआर वेन
इन सभी वाहन टीम को अभय कमाण्ड सेंटर से जोड़ा जायेगा, जो कि पहले से संचालित डायल 112 की तर्ज पर कार्य करेगी। इसके लिए प्रत्येक वाहन में मोबाइल डाटा टर्मिनल (एमडीटी) स्थापित किया गया है। अभय कमाण्ड सेंटर से एमडीटी को मिले निर्देशों पर अपराध एवं घटना के विरूद्ध प्रभावी तथा त्वरित कार्यवाही संभव होगी। इन वाहनों में अन्य महत्वपूर्ण उपकरणों के तहत जीपीएस, फोल्डिंग स्ट्रेचर एवं एलईडी लाइट बार को भी उपलब्ध करवाया गया है। कार्यक्रम मेें गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : हेड कांस्टेबल को खुद की पिस्टल से लग गई गोली! पेट के हुई आरपार

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



