पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़के और लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए Video

पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़के और लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिए Video
Spread the love

कोटा: राजस्थान के कोटा में एक नाबालिग लड़का और लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान दोनों पुलिस की जीप पर चढ़ गए, जहां यह ड्रामा करने लगे। बताया जा रहा लड़का लड़की को भगाकर लाया था। इसको लेकर वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस लड़के और लड़की को नीचे उतरने के लिए बोलते रहे, लेकिन लड़का लड़की को पकड़े हुए ड्रामा करता रहा। बाद में पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली थाने ले गई।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस बनी भीषण आग का गोला, रूह कंपा देगी यह तस्वीर

पुलिस की जीप पर चढ़कर लड़का और लड़की ने किया बवाल

हैरान कर देने वाला यह नजारा कोटा के रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां पुलिस गश्त के दौरान नाबालिग लड़का और लड़की मकबरा थाना पुलिस को सरोवर टॉकीज के समय मिले, जहां उनसे पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें जीप में बिठा लिया। इस बीच दोनों पुलिस की जीप पर चढ़ गए और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे। उनके हंगामा करते हुए देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी लड़का और लड़की को नीचे आने के लिए कहते हुए नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें : ऐसी लड़कियों से पीछा छुड़वा ले तो अच्छा होगा, कर्मचारी चयन बोर्ड अध्यक्ष ने क्यों दी सलाह

लड़की को नांता से भगाकर ले आया था लड़का

इधर, पुलिस जब लड़का और लड़की को पुलिस थाने ले गई, तो वहां पूछताछ करने पर पता चला कि लड़की के नाम से नांता पुलिस थाने में गुमशुदगी की दर्ज है। इसके बाद पुलिस ने वहां की पुलिस से संपर्क कर लड़की को सुपुर्द कर दिया। इधर, वहां की पुलिस ने नाबालिग होने के चलते लड़की को नारीशाला भेज दिया है। इधर, आरोपी लड़का चार-पांच दिन से घर से लापता था। वह उस लड़की को अपने साथ भागकर कोटा ले आया। पुलिस लड़के से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें : जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांद दो खतरनाक कैदी फरार, CM को भी यही से मिली थी धमकी

मदन दिलावर का बेतूका बयान, हादसे तो होते रहते है…स्कूल हादसे पर यह क्या बोले

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!