विधायक के सामने JEN को कहा थप्पड़ मारूंगा अभी, जानिए क्यों हुआ हंगामा
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर में शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ, लेकिन यह शिविर उस समय विवादों में आ गया, जब बीजेपी विधायक के सामने एक पूर्व पार्षद ने नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता को सबके सामने थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व पार्षद के सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने की धमकी पर हड़कंप मच गया। इस घटना पर भाजपा विधायक और ADM पुखराज सैनी भी नाराज हो गए। विधायक ने पूर्व पार्षद को सभागार से बाहर निकालने की चेतावनी भी दे दी। इस दौरान विधायक पूर्व पार्षद पर जमकर बरसे। बाद में लोगों ने पूर्व पार्षद को वहां से रवाना किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें -: डाॅक्टर के मुंह से निकल गई चीख, टाॅयलेट सीट पर फन फैलाए कोबरा दिखा
पूर्व परिषद में कनिष्ठ अभियंता को कहा थप्पड़ मारूंगा

दरअसल, जैसलमेर में बुधवार को शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। नगर परिषद सभागार में शहरी सेवा शिविर का उद्घाटन जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी ने किया। इस दौरान सभागार में ADM परशुराम सैनी, कमिश्नर लजपाल सिंह व नगर परिषद के अधिकारियों समेत कर्मचारी व वाशिंदे मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद गिरधर सिंह सोढ़ा ने नगर परिषद JEN सुशील यादव पर दलाल कहते हुए सबके सामने थप्पड़ मारने की बात कह दी। पार्षद के इस व्यवहार से वहां मौजूद विधायक व ADM भी नाराज हो गए। इस घटना से कार्यक्रम में जमकर हंगामा हो गया।
यह भी पढ़े :- रोड़वेज बस में 30 यात्री सवार, अचानक चलती बस में लगी भीषण आग, फिर…
पूर्व पार्षद की बात पर बरस पड़े विधायक
इस घटना पर भाजपा विधायक जमकर नाराज हो गए। विधायक ने पार्षद को सभागार से बाहर निकालने की बात कह दी। वहीं ADM ने भी किसी कर्मचारी को थप्पड़ मारने की बात पर नाराजगी जताई। जिसके बाद विधायक ने भी नाराज होकर पार्षद को खूब खरी खोटी सुनाई। इस दौरान लोगों ने बीच बचाव कर पार्षद को वहां से रवाना कर दिया। इधर, बाद नगर परिषद JEN सुशील कुमार द्वारा पूर्व पार्षद गिरधर सिंह सोढ़ा पर राजकार्य मे बाधा का मुकदमा जैसलमेर शहर कोतवाली में दर्ज करवाया।
यह भी पढ़ें -: मगरमच्छ को पकड़कर बच्चे की तरह उठाया गोद में, देखिए Video
जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है फायदा : पूर्व पार्षद
पूर्व पार्षद गिरधरसिंह ने बताया कि वे अपने वार्ड के वास्तविक जरूरतमंदों की फाइल नगर परिषद में दे रहे हैं। लेकिन चार बार जमा करवाने के बावजूद फाइल गायब हो रही है। नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। ऐसे में आमजन मारेंगे नहीं तो और क्या करेंगे। जबकि अधिकारी व कर्मचारी सांठ-गांठ करके सक्षम व प्रभावशाली लोगों को अपात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं का फायदा दे रहे हैं, जो सरासर गलत है।
यह भी पढ़ें : भाभी से मिटाना चाहता था हवस, नहीं मानी तो कर दिया खौफनाक कांड
इस तरह का व्यवहार किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं
इस दौरान नगर परिषद कमिश्नर लजपालसिंह सोढ़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त को लेकर JEN व पार्षद के बीच पुरानी कहासुनी को लेकर बहस हुई है। जबकि योजना की किश्त का बजट अभी तक नहीं आया था। जैसे ही बजट आया है हमारे द्वारा शिविर के पहले ही दिन 50 से ज्यादा लोगों को किश्ते जारी की गई है। इस मामले को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस तरह का व्यवहार किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिविर समाप्ति के बाद हम चर्चा कर आगे की कार्रवाई करेंगे।
वसुंधरा राजे को 5 हजार करोड़ के घोटाले में मिली क्लीन चिट! जानिए कौनसा मामला
