SP ऋचा तोमर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ जमकर थिरकी, देखकर मंत्री और कलेक्टर ने भी बजाई तालिया, हैरान कर देगा Video
डीडवाना-कुचामन सिटी : राजस्थान में राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान डीडवाना में एक हैरान कर देने वाला नजर सामने आया, जहां एसपी ऋचा तोमर (IPS Richa Tomar) लोकगीत पर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ थिरकती हुई नजर आई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो काफी सुर्खियों में है। वहीं लोगों को एसपी ऋचा तोमर का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा हैं। इस दौरान भजनलाल सरकार के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चैधरी और कलेक्टर डॉक्टर महेंद्र सिंह खड़गावत भी मौजूद थे। बता दें कि आईपीएस ऋचा तोमर अपने दबंग अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उनकी पहचान लेडी सिंघम के रूप में मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे
महिलाओं के साथ थिरकी डीडवाना एसपी ऋचा तोमर
दरअसल, यह मौका था डीडवाना जिला मुख्यालय पर 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह का, जहां राजस्व मंत्री विजय सिंह चैधरी ने ध्वजारोहण किया। समारोह के बाद जिला प्रशासन संघ गांव की महिलाएं मंत्री, कलेक्टर, एसपी के समीप पहुंच गई। इस दौरान महिलाएं अपनी खुशी का इजहार करते हुए लोकगीत पर थिरकी। इस बीच वहां मौजूद डीडवाना एसपी आईपीएस ऋचा तोमर भी खुद को नहीं रोक पाई। वह भी देशी अंदाज में महिलाओं के बीच थिरकती हुई नजर आई। एक महिला को अपनी केप उतार कर पहना दी। केप पहने हुई महिला उत्साहित होकर झूम उठी। इस बीच वहां मौजूद मंत्री विजय सिंह चैधरी और डीडवाना कलेक्टर ने भी तालियां बजाकर एसपी और महिलाओं का उत्साह वर्धन किया।

लेडी सिंघम के तौर पर जानी जाती हैं, आईपीएस ऋचा तोमर
डीडवाना की एसपी आईपीएस ऋचा तोमर अपराधियों के खिलाफ अपने कड़े एक्शन के लिए सुर्खियों में रहती हैं। उन्हें राजस्थान की लेडी सिंघम के तौर पर जाना जाता हैं। वर्तमान में डीडवाना पुलिस की कमान आईपीएस ऋचा तोमर के पास है, जो लगातार जिले में अपराधियों के खिलाफ अपने मिशन में एक्शन में हैं। इससे पहले भी जयपुर में अपराधियों के खिलाफ अपने कड़े एक्शन के कारण आईपीएस ऋचा तोमर सुर्खियों में रही। उन्होंने जयपुर कमिश्नरेट के वेस्ट में डीपी के तौर पर विशेष अभियान चलाया, जहां 200 से अधिक बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा।
कौन हैं, आईपीएस ऋचा तोमर
राजस्थान की लेडी सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस ऋचा तोमर वर्तमान में डीडवाना-कुचामन सिटी जिले की एसपी हैं। आईपीएस ऋचा तोमर 2016 बैच की अधिकारी है, जो अपराधियों के खिलाफ अपने कड़े एक्शन के कारण चर्चा में रहती हैं। आईपीएस ऋचा तोमर जयपुर में डीसीपी रहते हुए अपराधियों पर लगाम लगाई। इसके अलावा वह झालावाड़ में भी एसपी रही। हाल ही में आईपीएस ऋचा तोमर ने रमेश रूलानिया हत्याकांड का महज 3 दिन में ही खुलासा कर दिया और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे
