डॉक्टर पर दो दर्जन युवकों ने बरसाए जमकर लात घुसे, छोड़ने लिए मिन्नतें करता रहा डॉक्टर, देखिए Video
धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों का जमकर कहर देखने को मिला। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के एक युवक के साथ ताबड़तोड़ मारपीट की। करीब दो दर्जन लोग डॉक्टर और एक युवक पर लात घुसो से बुरी तरह पिल पड़े। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है। इधर, डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : कुंभा महल से रातों के सन्नाटे में आ रही रहस्यमयी आवाजेे! जानिए चित्तौड़गढ़ किले के रोंगटे खड़े करने वाले इस रहस्य को
डॉक्टर और युवक पर लात घुसो से ताबड़तोड़ मारपीट
हैरान कर देने वाला यह मामला धौलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां करीब दो दर्जन युवकों ने भारत हॉस्पिटल के डॉक्टर अनिल कुमार जायसवाल और स्टाफ के एक युवक के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना वहां के सीसीटीवी में कैद हो गई। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से दो दर्जन युवक डॉक्टर और एक युवक पर ताबड़तोड़ लात घुसो से मारपीट कर रहे हैं। दरअसल, सभी युवक एक प्रसूता की मौत के बाद नाराज हो गए और अस्पताल में पहुंचकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इधर, डॉक्टर के साथ मारपीट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : विधानसभा सदन से अचानक निकला विधायकों का झुंड! फिर फूट गया वासुदेव देवनानी का गुस्सा, जानिए फिर

पीड़ित : डॉक्टर अनिल कुमार जायसवाल ☝️
प्रसूता की मौत का यह पूरा मामला
जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय बबीता पत्नी धर्मेंद्र जाटव, निवासी इंदोली बसई नवाब सैपऊ, की 20 जनवरी को भारत हॉस्पिटल में डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और परिजन उसे घर ले गए। शाम को बबीता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दोबारा भारत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया, जहां आगरा में करीब पांच दिन तक इलाज चला, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे जयपुर ले गए, जहां एसएमएस अस्पताल जयपुर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : मंत्री अविनाश गहलोत के बयान से मचा बवाल! सड़क पर बैठ गए वकील, कहा अब उग्र आंदोलन होगा, जानिए क्यों?
पुलिस ने पांच युवकों को लिया हिरासत में
इधर, महिला की मौत से नाराज परिजन शुक्रवार को भारत हॉस्पिटल पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टर व एक स्टाफ युवक के साथ मारपीट कर दी। युवकों ने डॉक्टर और स्टाफ के एक युवक के साथ जमकर लात घुसे बरसाए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को डिटेन किया है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिखाई आंख, कहा उत्तेजित होने की जरुरत नहीं, ऐसा क्या हुआ, देखिए Video
विधानसभा सदन से अचानक निकला विधायकों का झुंड! फिर फूट गया वासुदेव देवनानी का गुस्सा, जानिए फिर
