एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे

एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे
Spread the love

धौलपुर (दीपू वर्मा) : राजस्थान के धौलपुर में बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम (ACB) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान एसीबी जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता और एक टेक्नीशियन को 1.75 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की इस कार्रवाई से धौलपुर में हड़कंप मच गया। घूसखोरी अफसरों ने पीड़ित के निलंबन को बहाल करने की एवज में यह रिश्वत की राशि की मांग की थी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्लीपर बस में फिर ‘भीषण अग्निकांड’, बस में सवार थे खचाखच यात्री, जानिए फिर

एसीबी

निलंबन बहाली के लिए मांगी रिश्वत की राशि

एसीबी डीएसपी जगदीश भारद्वाज के अनुसार जयपुर डिस्कॉम धौलपुर में कार्यरत अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार वर्मा ने अपने कार्यालय में कार्यरत टेक्नीशियन-प्रथम नरेन्द्र कुमार के साथ मिलीभगत कर एक परिवादी से उसके निलंबन के बाद बहाली के एवज में दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और परेशान किए जाने से तंग आकर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी धौलपुर ने ट्रैप की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें : ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था

टेक्नीशियन ने ली राशि और फोन कर अधीक्षण अभियंता को बताया

इस दौरान एसीबी की योजना के तहत आज अधीक्षण अभियंता कार्यालय धौलपुर में टेक्नीशियन नरेन्द्र कुमार ने परिवादी से 1 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की। जैसे ही राशि ली गई, एसीबी टीम ने मौके पर दबिश देकर टेक्नीशियन को रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी की पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि रिश्वत राशि प्राप्त होने की जानकारी फोन के माध्यम से अधीक्षण अभियंता को दी गई थी, जिस पर उसकी सहमति भी पाई गई। इसके बाद एसीबी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, एसीबी दोनों से लगातार पूछताछ करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ

कौन हैं विधायक ऋतु बनावत, जिसने खुद के खिलाफ ही कर डाली CBI की मांग, जानिए क्यों

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live