होटल में ठहरने वाले बता रहे हैं इंतजार शास्त्र, डिप्टी सीएम का गहलोत पर करारा पलटवार

जयपुर : राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इंतजार शास्त्र के नाम से चलाए जा रहे कैम्पेन से सियासी गलियारों का पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने गहलोत पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 5 साल तक होटलों में रहने और कुर्सी बचाने का काम किया है, वे लोग इंतजार शास्त्र का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि गहलोत के इंतजार शास्त्र पर हमारी सरकार का ‘विकास शास्त्र’ भारी पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते
होटल में ठहरने वाले बता रहे हैं इंतजार शास्त्र
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बीते दिनों से इंतजार शास्त्र के नाम से चलाए जा रहे कैम्पेन पर बीजेपी जमकर पलटवार कर रही है। इसी के चलते डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने गहलोत पर जमकर पलटवार करते हुए तंज किया। उन्होंने कहा कि गहलोत जिस इंतजार शास्त्र के नाम पर बातें कर रहे हैं। जबकि उन्होंने 5 साल तक कुछ भी नहीं किया, केवल 5 साल तक अपनी कुर्सी बचाने और होटल में ठहरने का काम किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भजनलाल सरकार की ओर से लगातार राजस्थान में विकास के गंगा बहाई है। ऐसे में गहलोत के इंतजार शास्त्र पर उनकी सरकार का विकास शास्त्र भारी पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : कौन हैं, आईएएस टीना डाबी, जो अब बनी टोंक की नई कलेक्टर, जानिए पूरी प्रोफाइल
गहलोत ने इंतज़ारशास्त्र : चैप्टर-10 से फिर किया हमला
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भजनलाल सरकार पर इंतजार शास्त्र के नाम पर लगातार श्रृंखला चलकर हर दिन नया सियासी हमले कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘क्या निजी अस्पतालों की जेब भरने के लिए राजस्थान के सरकारी अस्पतालों को बर्बाद किया जा रहा है? 50 करोड़ की लागत से बना SMS का ‘हृदय रोग संस्थान’ पूरी तरह बनकर तैयार है, पर अभी तक शुरू क्यों नहीं हुआ है। क्या भाजपा सरकार के पास इस तैयार संस्थान का फीता काटने का भी समय नहीं है?कैसे भाजपा सरकार की राजनीतिक बदले की भावना जनता की जान पर भारी पड़ रही है। जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार!’
यह भी पढ़ें : पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां
सीएम और डिप्टी सीएम में मजाकिया बहस! फिर सीएम बोले, ऐसे नहीं चलेगा…

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



