डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

डिप्टी सीएम दिया कुमारी से बच्ची ने रखी अनूठी डिमांड! सुनकर बच्ची को लगा लिया प्यार से गले
Spread the love

जयपुर : डिप्टी सीएम दिया कुमारी का एक इंटरेस्टिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसको लेकर लोग दिया कुमारी की सादगी को लेकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने नवरात्र पर कन्याओं को भोजन करवाया। इस दौरान वह कन्याओं को भोजन परोस रही थी। इस बीच एक बच्ची ने उन्हें ऐसी बात कह दी कि वह मुस्कुराए बिना नहीं रह सकी। इसके बाद दिया कुमारी ने बच्ची को गले लगा लिया। इसका वीडियो अब काफी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें : विधायक ऋतु बनावत को दवा देने मना कर दिया! फिर RGHS को लेकर फूटा आक्रोश

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बच्ची को लगा लिया प्यार से गले

दरअसल, नवरात्र समापन के मौके पर कच्ची बस्ती विद्यानगर में कन्या भोजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पंगत में कन्याओं को भोजन कराया जा रहा था। इस बीच दिया कुमारी कन्याओं को भोजन परोस रही थी। इस बीच एक बच्ची खड़ी होकर उनसे बोली मुझे एक बार गले लगाओ। यह सुनकर डिप्टी सीएम मुस्कुरा उठी और उन्होंने प्यार से बच्ची को अपने गले लगाया। यह देखकर वह मौजूद हर कोई हैरान दिखाई दिया। इधर, डिप्टी सीएम दिया कुमारी की इस सादगी को देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं। वही दिया कुमारी से गले लगने वाली बच्ची खुशी के मारे फूले नहीं समा रही थी।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत का ‘इंतजार शास्त्र’! क्या छिपा है बड़ा राज, जानिए सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा!

नजारा देखकर हर किसी के चेहरे पर आई मुस्कान

मासूम बच्ची की अनूठी डिमांड सुनकर डिप्टी सीएम दिया कुमारी हैरान होकर मुस्कुरा उठी और उन्होंने बच्ची को गले लगाया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद अन्य महिलाएं और लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान देखने को मिली। इसके बाद एक बच्ची ने दिया कुमारी से हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो उन्होंने बच्ची से हाथ भी मिलाया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चियां काफी खुश नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अब यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दिया कुमारी की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि डिप्टी सीएम और राजघराने के होने के बावजूद वह सादगी पूर्ण रहती है।

यह भी पढ़ें : सायरन की गूंज हुई तो थर्रा गए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बड़े संकट की आहट!

विमंदित महिला से की बेरहमी से मारपीट, भरतपुर में लोग देखते रहे घटना को

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!