सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान
जयपुर : राजस्थान में बुधवार को विधानसभा में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। इधर, सत्र शुरू होने से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी रणनीति तैयार कर ली हैं। इसको लेकर सीएम ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर बजट सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक ली। बजट सत्र को लेकर पूरा मैप तैयार कर अपनी रणनीति पर चर्चा की। सीएम ने विधायकों के साथ फ्लोर मैनेजमेंट के संबंध में व्यापक चर्चा करते हुए उन्हें सदन के अंदर सक्रियता के साथ सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए। सीएम ने विधायक दल की बैठक में बताया किस तरह विधानसभा में विपक्ष की चुनौती को फेस करना है।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे

विपक्षी विधायक के भ्रामक तथ्यहीन आरोप मजबूती से सामना करें
इस दौरान सीएम ने कहा कि बुधवार को शुरू होने जा रहा बजट सत्र महत्वपूर्ण है। इस दौरान राज्य सरकार अपना समावेशी और सर्वस्पर्शी बजट पेश करेगी। यह जन आंकाक्षाओं का प्रतिबिंब होगा और प्रदेश के विकास को नई गति देगा। उन्होंने विधायकों से कहा कि वे राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रमुखता से सदन में उठाएं। सीएम ने कहा कि विधानसभा के नियम-प्रक्रियाओं का समुचित अध्ययन कर विभिन्न विषयों और मुद्दों पर सरकार का पक्ष मजबूती से रखें। मंत्रिगण विपक्ष के सवालों का सटीक जवाब दें। सीएम ने कहा कि सत्र के दौरान विपक्षी विधायक भ्रामक आरोप और तथ्यहीन आरोप लगाएंगे, जिनका हमें गंभीरता से तथ्यात्मक जवाब देना है।
यह भी पढ़ें : कोटपूतली में विवाद के बाद लाठियों से मारपीट, फिर युवक पर कर दी फायरिंग, जानिए फिर
हमने संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे: सीएम
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पानी जैसी बुनियादी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए राम जलसेतु परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना जैसे निर्णय लिए गए हैं। बिजली की पर्याप्त और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आज प्रदेश के 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है। कानून व्यवस्था में सुधार से लेकर युवाओं को रोजगार में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियां दी है। साथ ही, 1 लाख 54 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के लिए भी एक लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें : SP ऋचा तोमर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ जमकर थिरकी, देखकर मंत्री और कलेक्टर ने भी बजाई तालिया, हैरान कर देगा Video
बजट घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारा
सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारा है। इसके अलावा दो वर्ष के कार्यकाल में संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत से अधिक वादे पूरे किए हैं। राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू में से लगभग 8 करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर चुके हैं। औद्योगिक निवेश और सरकार के निर्णयों से किसान, युवा, महिला तथा युवा सहित सभी वर्ग खुशहाल है। इस दौरान विधायक दल की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग सहित कई मंत्री और भाजपा विधायक उपस्थित रहें।
युवक को बुलाया, फिर गोदकर कर डाली हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया बवाल, जानिए क्यों
