युवक को बुलाया, फिर गोदकर कर डाली हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया बवाल, जानिए क्यों

युवक को बुलाया, फिर गोदकर कर डाली हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया बवाल, जानिए क्यों
Spread the love

हिंडोली/बूंदी (इस्लाम खान) : राजस्थान के बूंदी में एक युवक की हत्या के बाद मंगलवार को जमकर बवाल खड़ा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। दरअसल, पैसे के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने माली समाज के एक युवक मुकेश सैनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। घायल युवक को कोटा अस्पताल में भर्ती गिराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई। इधर, घटना से गुस्साए ग्रामीण 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे

 

युवक

पैसे की लेनदेन के विवाद को लेकर युवक की हत्या

यह घटना बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां बीती रात बड़ा नया गांव में मंगली खुर्द निवासी युवक मुकेश सैनी की कुछ लोगों ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक युवक और आरोपियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इस दौरान सोमवार शाम आरोपियों ने युवक मुकेश सैनी को पैसे लौटाने के लिए बड़ा नया गांव बुलाया गया। बाद में यह विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने मुकेश सैनी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इधर, लहू लुहान अवस्था में युवक मुकेश सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया।

यह भी पढ़ें : SP ऋचा तोमर देशी अंदाज में महिलाओं के साथ जमकर थिरकी, देखकर मंत्री और कलेक्टर ने भी बजाई तालिया, हैरान कर देगा Video

मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हैं ग्रामीण

घटना से गुस्साए लोगों में जमकर रोष व्याप्त हो गया। लोगों ने बड़ा नया गांव के बाजार में दुकाने बंद करवा दी। साथ ही सथुर के पास हाईवे पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां समझाईश प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों ने जाम हटा दिया, लेकिन अभी भी धरने पर बैठे हैं। इधर, ग्रामीण और समाज के लोग मृतक युवक के पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने और एक परिजन को सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान बूंदी जिला कलेक्टर और एसपी मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।

कुछ आरोपियों को पुलिस ने किया डिटेन

इधर, घटना स्थल से एफएसएल, डॉग स्क्वाड और एमओबी टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को डिटेन करने की भी पुष्टि की है, जबकि हंसू नामक युवक को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने बताया कि हमलावर मृतक के परिचित ही थे और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक के पिता चैनाराम सैनी ने आरोप लगाया कि हमले में 5 से 6 युवक शामिल थे और कुछ माह पहले आरोपियों ने उनका भी एक्सीडेंट किया था।

कोटपूतली में विवाद के बाद लाठियों से मारपीट, फिर युवक पर कर दी फायरिंग, जानिए फिर

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!