राजस्थान में स्लीपर बस में फिर ‘भीषण अग्निकांड’, बस में सवार थे खचाखच यात्री, जानिए फिर
बीकानेर : राजस्थान के बीकानेर में बुधवार अल सुबह एक भीषण हादसा सामने आया। जिसे देखकर आपके बीच रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस हादसे ने एक बार फिर जैसलमेर में पिछले साल हुए स्लीपर बस अग्नि कांड की याद दिला दी। बीकानेर में जयपुर जा रही एक स्लीपर बस और चारे से भरे हुए ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों ही वाहनों में आग लग गई। आग के इस भीषण तांडव को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। स्लीपर बस में सवार यात्रियों को तत्काल आपातकालीन गेट से बाहर निकाल गया। देखते ही देखते पूरी स्लीपर बस जलकर खाक हो गई। हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान
स्लीपर बस में लग गई भीषण आग
रोंगटे खड़ी कर देने वाला यह हादसा बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ, जहां नेशनल हाइवे पर अल सुबह करीब 5.15 बजे जयपुर से बीकानेर जा रही स्लीपर बस ओर चारे से भरे ट्रेलर में टक्कर हो गई व मौके पर ही दोनों वाहनों में आग लग गई। नाइट ड्यूटी ऑफिसर बलवीर सिंह काजला ने बताया कि हादसे में ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक में टकराया और हाइवे पर ही रुक गया। इतने में पीछे से आ रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस खड़े चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद बस में भीषण आग लग गई व स्लीपर बस ऑटो लॉक हो गई।
यह भी पढ़ें : युवक को बुलाया, फिर गोदकर कर डाली हत्या, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया बवाल, जानिए क्यों

स्लीपर बस में यात्रियों में मच गई चीख पुकार
इस दौरान स्लीपर बस में सवारियां अंदर फंस गई। आगे की विकराल रूप को देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आग बढ़ती उससे पहले ही बडी मुश्किल से बस में पीछे की साइड बनाये गए आपातकालीन द्वार से सवारियों को नीचे उतारा गया। हादसे में पूरी स्लीपर बस और सवारियों का सारा सामान व चारे से भरा ट्रेलर पूरी तरह जल कर खाक हो गए। इस दौरान हाइवे पर सेसोमू स्कूल के पास हुए हादसे के दौरान करीब 2 घंटे तक हाइवे बंद करवाया गया। साथ ही फायर बिग्रेड सहित कई साधनों से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। हादसे में बस चालक को चोटें आई, जिसे बीकानेर रेफर किया गया है।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे
ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था
