भिवाड़ी : राजस्थान के भिवाड़ी में सोमवार सुबह रोंगटे खड़ा कर देने वाला बड़ा भीषण हादसा सामने आया, जहां एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण की उसकी लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। इस हादसे में 8 मजदूरों के जिंदा जलकर मौत होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय पटाखे फैक्ट्री में करीब दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। इधर, हादसे को लेकर भिवाड़ी में सनसनी फैल गई। इस दौरान रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर ऑपरेशन शुरू किया, जहां 8 लोगों के शवों को बाहर निकाल गया है। बताया जा रहा है कि अभी भी कई मजदूर फैक्ट्री में फंसे हो सकते हैं।
खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी कस्बे में सोमवार सुबह 9 बजे अचानक खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में एक पटाखे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लंबी-लंबी लपेटे दिखाई देने लगी। इस नजारे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आसपास के लोग जान बचाने के लिए दूसरी जगह भाग छूटे। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, जहां रेस्क्यू टीम ने अपना ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि पटाखे फैक्ट्री में हादसे के समय दो दर्जन मजदूर काम कर रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अभी तक 8 मजदूरों के शवों को बाहर निकाले जा चुके हैं। इसके अलावा अभी भी कई मजदूर उसमें फंसे हो सकते हैं। जिन्हें निकालने का काम जारी हैं।
पटाखे फैक्ट्री में यह भीषण हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो गए। रेस्क्यू टीम ने शवों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकाला है। यह शव बुरी तरह आग से झुलस गए और कंकाल के रूप में बदल गए। इस नजारे को देखकर लोगों के दिल भी विचलित हो गए। इससे पहले कि पटाखे फैक्ट्री में आग के चलते दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जहां करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे हुए अन्य लोगों को बचाने का काम जारी है।
बता दें कि सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में भी इसी तरह भीषण आग का तांडव देखने को मिला था, जहां एक झोपड़ी में आग लगने से उसमें एक महिला और उसके चार महीने के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 14 फरवरी की देर रात को हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इधर, महिला के परिजनों का आरोप है कि उसे जलाकर मारा गया है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live