शिक्षक ने छात्रा से मांगा ‘वो’, नहीं तो फेल कर दूंगा, पुलिस ने लिया हिरासत में

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। जिसमें एक कॉलेज शिक्षक ने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। इसको लेकर बीएड प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने अपने ही कॉलेज के शिक्षक पर यौन उत्पीड़न और गंभीर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें : मकान मालिक और किराएदार में झगड़ा! फिर हो गई देसी कट्टा से फायरिंग
छात्रा को वाट्सएप पर भेजे अश्लील मैसेज
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि एटा निवासी आरोपी प्रोफेसर देव प्रताप राजपूत ने कॉलेज के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से छात्रा का व्यक्तिगत नंबर हासिल किए। इसके बाद उसे अश्लील व आपत्तिजनक संदेश भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने अपनी मर्यादा लांघते हुए उसे अपने ऑफिस बुलाकर अनुचित मांगें रख दीं। छात्रा का आरोप है कि उसकी मांगें पूरी न होने पर आरोपी द्वारा उसे परीक्षा में फेल करने और कॉलेज से निष्कासित करवाने की सीधी धमकी दी गई। जिसके कारण वह पिछले दस दिनों से गहरे मानसिक तनाव और भय के साये में जी रही थी।
यह भी पढ़ें : जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा
छात्रा ने शिक्षक के खिलाफ कराया मामला दर्ज
इधर, शिक्षक की लगातार मिल रही धमकियों और उसकी ‘गंदी नजर’ से तंग आकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर पीड़िता ने परिजनों के साथ उद्योगनगर पुलिस थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां
क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



