विमंदित महिला से की बेरहमी से मारपीट, भरतपुर में लोग देखते रहे घटना को

विमंदित महिला से की बेरहमी से मारपीट, भरतपुर में लोग देखते रहे घटना को
Spread the love

भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर कस्बे में एक विमंदित महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का अमानवीय मामला सामने आया। पीड़ित महिला के साथ बच्चा चोरी करने वाली गैंग की सदस्य होने के शक पर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। विमंदित महिला, जो कुछ भी बोलने एवं बताने में असमर्थ थी। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इधर, पुलिस इस मामले से अनजान है, उन्हें जब घटना का वीडियो भेजा गया, तो थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत का ‘इंतजार शास्त्र’! क्या छिपा है बड़ा राज, जानिए सरकार के खिलाफ बड़ा खुलासा!

संदेह में लोगों ने विमंदित महिला से की मारपीट

इधर, स्थानीय लोगो के अनुसार यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। जिसका CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों के अनुसार उक्त विमंदित महिला बोलने में सक्षम नहीं थी। इस बीच लोगों को उसके बच्चा चोरी करने वाले गैंग की सदस्य होने का संदेह हुआ। इस शंका में ही लोगों ने महिला के साथ बेरहमी के साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पुलिस ने विमंदित महिला को तो भीड़ से छुड़ाकर अपना घर आश्रम भेज दिया, लेकिन वायरल वीडियो में आरोपी दिखाई देने के बावजूद भी पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें : सायरन की गूंज हुई तो थर्रा गए लोग, ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या बड़े संकट की आहट!

थाना प्रभारी को वीडियो भेजा, तो कारवाई का दिया आश्वासन

इस मामले में जब वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह से बातचीत की, तो उन्होंने पहले गुरुवार को छुट्टी पर होने की वजह से उक्त मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही, लेकिन उसके बाद पीड़ित महिला के साथ बेरहमी से की गई मारपीट के वीडियो वैर थाना प्रभारी को भेजे गए, तब उन्होंने थाना प्रभारी ने इस अमानवीय मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर में फिर पकड़ा गया संदिग्ध युवक, सुरक्षा एजेंसियों ने मोबाइल खंगाला तो मिले खतरनाक मंसूबे, जानिए

विधायक ऋतु बनावत को दवा देने मना कर दिया! फिर RGHS को लेकर फूटा आक्रोश

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!