सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग! विवाद के बाद एक लहूलुहान, जानिए क्यों
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा की सिटी भरतपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इसमें शहर के जवाहर नगर क्षेत्र में सीएम आवास के पास सीवरेज कार्य करने के दौरान मिट्टी हटाने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में एक कॉन्ट्रैक्टर ने मजदूर पर गोली चला दी। इस हमले में एक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया। जबकि लाठियों से की गई मारपीट में तीन अन्य लोग जख्मी हुए हैं। इसको लेकर घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर मारपीट और अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। इधर, सीएम भजनलाल की सिटी में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : पटाखा बाइक साइलेंसर ने कर रखा था नाक में दम! फिर SP ने दिखा दिया जोरदार टशन
सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग
मथुरा गेट थाना प्रभारी (SHO) हरलाल के अनुसार सीएम भजनलाल के आवास के समीप भगत सिंह चौराहे के पास इन दिनों सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। खुदाई के दौरान निकली मिट्टी को मजदूरों ने सड़क किनारे डाल रखा था। रात करीब 12 बजे पास ही रहने वाले प्लॉट मालिक और कॉन्ट्रैक्टर पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पीके ने मजदूरों को तुरंत वहां से मिट्टी हटाने को कहा। मजदूरों ने दलील दी कि रात के समय मिट्टी हटाना संभव नहीं है, सुबह होते ही इसे साफ कर दिया जाएगा, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ आपा खो बैठा और मजदूरों पर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : झालावाड़ पुलिस ने मर्डर मामले में खुद ही करा दी रिपोर्ट दर्ज! जानिए फिर एसपी का यह वीडियो क्यों आया सुर्खियों में
मजदूर के हाथ पर गोली से हुआ लहूलुहान
विवाद के दौरान कॉन्ट्रैक्टर पुष्पेंद्र ने फायरिंग कर दी, जिससे सतीश नामक मजदूर के हाथ में गोली लग गई। हमलावरों ने अन्य मजदूरों पर लाठियों से भी हमला किया, जिसमें तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र कुमार और उसके साले बिरजू को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है एवं घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं सीएम भजनलाल के आवास के समीप फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई।
युवक का शव खेत में 5 फिट गढ़ा मिला! राज खुला तो लोगों के खड़े हो गए रोंगटे, जानिए
