महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी, प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, ऑडियो उड़ा देगा होश
बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में शिक्षा के मंदिर स्कूल में एक शर्मनाक मामला सामने आया, जहां स्कूल के प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच तीखी बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि प्रिंसिपल ने यहां तक कह दिया कि तू कुत्ते की मौत मरेगी, अगर तू लड़का होती तो थप्पड़ मार देता है। प्रिंसिपल ने कहा कि तेरी जैसी फफूंद बहुत आती है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग प्रिंसिपल की जमकर आलोचना कर रहे हैं। इधर, शिक्षा विभाग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : युवक को पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, बाइक पूरी तरह खाक, इलाके में मच गई सनसनी
महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी
हैरान कर देने वाला यह मामला बाड़मेर से सामने आया है, जहां एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में जॉइनिंग को लेकर महिला टीचर और वहां के प्रिंसिपल के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में प्रिंसिपल यह कहता हुआ सुनाई दिया कि तेरी जैसी फफूंद को बहुत देखा है, तू कुत्ते की मौत मरेगी। अगर तेरी जगह कोई लड़का होता, तो थप्पड़ मार देता। प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच की बातचीत का यह ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा है, जो अब उजागर हुआ है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए
महिला टीचर का आरोप प्रिंसिपल परेशान कर रहा है
महिला टीचर ने आरोप लगाया कि स्कूल का प्रिंसिपल उसे परेशान कर रहा है। जॉइनिंग को लेकर 23 जनवरी को भी प्रिंसिपल के साथ विवाद हुआ था। तब महिला टीचर ने प्रिंसिपल की पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर, ऑडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बाड़मेर ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है, जो मामले की जांच कर रही है। इधर, आरोपी प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने महिला महिला टीचर को ज्वाइन के लिए मना नहीं किया था। महिला टीचर ने जानबूझकर उन्हें उकसाया और ऑडियो बनाया है।
यह भी पढ़ें : ‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे
डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप
