कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए

कांग्रेस नेता पर दिन दहाड़े किया फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने फैला दी सनसनी, जानिए
Spread the love

बांरा : राजस्थान के बांरा कांग्रेस के एक नेता पर शुक्रवार को दिन दहाडे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। यह हमला बांरा के यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद शर्मा पर किया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फायरिंग के दौरान गनीमत रही कि बदमाशों का निशाना चूक गया, नहीं तो शरद शर्मा के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, फायरिंग की घटना से पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। वहीं अब पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : ‘लुटेरे कबूतर’ का कारनामा! झपटकर सोने की चेन पहनी गले में, फिर उड़ गया, व्यापारी की अटकी सांसे

फायरिंग

     पीड़ित कांग्रेस नेता – शरद शर्मा ☝️

बाइक पर सवार युवकों ने कर दी फायरिंग

सनसनी फैल देने वाली यह वारदात बांरा की कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां शुक्रवार को तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शरद शर्मा अपने घर से मंदिर जा रहे थे। इस बीच पहले से ही घात लगाकर तैयार नकाबपोश बदमाशों ने शरद शर्मा के आते ही उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना में बदमाशों का निशाना चूक गया। जिससे शरद शर्मा बाल बाल बच गए। निशाना चुके जाने पर डर के मारे तीनों बदमाश फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : वासदेव देवनानी ने विधायक को लगाई कड़ी फटकार, और सदन से बाहर निकालने के लिए कह दिया, देखिए Video

पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। इधर, वारदात को लेकर पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है। इसके अलावा SP के निर्देश पर बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन कर दिया गया है, जहां पुलिस उनकी सर गर्मियों से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। इसको लेकर पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जी, क्या आपके नीचे स्प्रिंग लगी हुई है? CM भजनलाल ने क्यों कर दिया ऐसा मजाक

टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल की कर डाली तारीफ! सुनकर सब चौक गए, जानिए क्यों

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live