नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान

नंदी महाराज पैदा ही न हो, ऐसा प्रयास करेंगेे, PM मोदी के यह मंत्री कौन, जिन्होंने दिया अजीब गरीब बयान
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : देश में बीते दिनों केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश किया। इसको लेकर अब मोदी सरकार के मंत्री विभिन्न प्रदेशों में जाकर बजट और कृषि से जुड़ी हुई योजनाओं को लेकर प्रेस वार्ता कर जानकारी दे रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल (SP Baghel का एक अजीबोगरीब बयान सामने आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, उन्होंने कहा कि अब बैल यूजलेस हो गए है, इसलिए सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि भविष्य में नंदी महाराज पैदा ही ना हो, इस बयान पर एक पत्रकार के सवाल पर केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को बाद में सफाई देनी पड़ी। इधर, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल का बयान अब सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

यह भी पढ़ें : डोटासरा ने सरकार को दे डाला भयानक श्राप! इनके तो सबके कोढ़ होगा फिर…. होगा, जानिए क्यो दिया श्राप

नंदी महाराज पैदा ही ना हो ऐसी व्यवस्था करेंगे: केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल

दरअसल, केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल बजट को लेकर अजमेर आए थे। इस दौरान शनिवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने यह अजीबोगरीब बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि आज देश में कृषि के दौरान मशीनों का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में अब बैलों का कोई उपयोग नहीं रहा हैं। वह यूजलेस हो गए हैं। ऐसे भविष्य में नंदी महाराज पैदा ही ना हो, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि नंदी महाराज सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या का मुख्य कारण है। बैलों से कोई आर्थिक लाभ नहीं रह गया है। इसलिए सरकार अब सेक्स सॉर्टेड सीमेन को बढ़ावा देगी, ताकि अधिकतर बछिया ही पैदा हो।

यह भी पढ़ें : महिला टीचर को कहा, तू कुत्ते की मौत मरेगी, प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, ऑडियो उड़ा देगा होश

पत्रकार ने सवाल उठाया, तो सफाई देने लगे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के इस बयान के बाद प्रेस वार्ता में मौजूद एक पत्रकार ने सवाल उठा दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को एहसास हुआ और वह सफाई देने लगे। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह है कि प्रजनन और नश्ल सुधार की प्रक्रिया को ज्यादा रखने के लिए कम से कम 10 प्रतिशत नंदी तो रहंेगे। उन्होंने कहा कि सरकार नई तकनीक के सहारे अब बछिया के जन्म को लेकर जोर देगी। सरकार का उद्देश्य है कि सड़कों पर लावारिस सांडों की तादाद कम करना। केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल ने नई तकनीकी सेक्स सॉर्टेड सीमेन के फायदे को लेकर भी प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें : युवक को पेट्रोल डाल कर लगा दी आग, बाइक पूरी तरह खाक, इलाके में मच गई सनसनी

जयपुर में केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने भी की वार्ता

इधर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी शनिवार को जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026 के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रावधानों को लेकर मीडिया के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान बजट के माध्यम से आम नागरिकों के कल्याण, किसानों की समृद्धि, युवाओं के अवसर, मध्यम वर्ग की सशक्तता तथा व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देने वाले प्रमुख पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अध्याय में फिर बड़ी उपलब्धि! CM भजनलाल ने कहा, अब नहीं होगा बिजली संकट, जानिए कैसे

CM भजनलाल बार-बार दिल्ली क्यों जाते है? आखिर इसका खुल गया बड़ा राज, केंद्रीय मंत्री ने बता दी बड़ी वजह

 

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!