अजमेर में केमिकल के टैंकर में लगी भीषण आग! हाइवे पर मची अफरा तफरी

अजमेर में केमिकल के टैंकर में लगी भीषण आग! हाइवे पर मची अफरा तफरी
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में गुरुवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया। इस दौरान केमिकल से भरे एक टैंकर में अचानक भीषण आग लग गई। यह देखकर हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग वाहनोें को छोड़कर भाग खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और हाइवे से ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इधर, भीषण आग के चलते मौके पर तत्काल दमकल पहुंची, जहां काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें : शिक्षक ने छात्रा से मांगा ‘वो’, नहीं तो फेल कर दूंगा, पुलिस ने लिया हिरासत में

टैंकर का टायर फटने से हुआ हादसा

हैरान कर देने वाला यह हादसा अजमेर जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार सुबह केमिकल से भरा हुआ टैंकर जा रहा था। इस बीच अचानक टैंकर का एक टायर फट गया। विस्फोट के साथ अचानक आग लग गई। जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे को देखकर हाईवे से गुजरने वाले वाहनों चालकों में अफरा तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने टैंकर से आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन टैंकर में केमिकल होने के कारण लोग ज्यादा कुछ नहीं कर सके। इसके बाद सूचना पर पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें : मकान मालिक और किराएदार में झगड़ा! फिर हो गई देसी कट्टा से फायरिंग

चालक और खलासी ने कूद कर बचाई जान

इस दौरान आग की भीषण लपटों ने टैंकर को घेर लिया। वह तो गनीमत रही कि टैंकर में सवार चालक और खलासी ने तत्काल कूद कर अपनी जान बचाई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, हाईवे पर टैंकर में लगी आग से लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं हाईवे के ट्रैफिक को डायवर्ट किया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : जोधपुर मंदिर मेें महिलाओं से बर्बरता पूर्वक मारपीट, बाल खींचे और घसीटा

भांकरोटा हादसे की याद हो गई ताजा

अजमेर में गुरूवार को हुए हादसे से एक बार फिर भांकरोटा भीषण अग्नि कांड की याद ताजा हो गई। बता दें कि 20 दिसंबर 2024 प्रदेश के इतिहास में काला दिन माना जाता है। इस दिन जयपुर के भांकरोटा में एलपीजी गैस टैंकर और ट्रक की भीषण भिड़ंत से रोंगटे खड़े करने वाला हादसा हुआ था। इस दिलदहला देने वाले अग्नि हादसे में 19 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। जबकि तीन दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस इतनी भयावह घटना है कि इस हादसे को याद करके आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें : क्या हुआ उस विवाद का? आईएएस मुकुल शर्मा की तो अब हो गई मौज ही मौज, बेचारे मंत्रीजी रह गए देखते

पुलिस और गो तस्कर में ताबड़तोड़ फायरिंग! फिर बदमाश को लग गई गोलियां

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!