महिला को फुटबाॅल की तरह उछाला दिया सांड ने, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Spread the love

भरतपुर : राजस्थान में लगातार आवारा मवेशियों का आतंक लोगों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्ट्रीट डॉग के मामले में भी सरकारों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच भरतपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जिसको सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें एक महिला को एक सांड ने चपेट में ले लिया और महिला कोे सांड ने अपने सींग से करीब 4 फीट तक उछाल दिया। इसके बाद वह महिला को रौंदते हुए चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महिला को 4 फीट तक सींग से मारकर उछाल दिया

भरतपुर में यह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बाजार में दो सांड आपस में भिड़ गए। इस बीच वहां से गुजर रही एक महिला शाहजहां (58) सांडों की लड़ाई की चपेट में आ गई। दरअसल, महिला बाजार से सामन लेकर गुजर रही थी। इस बीच लड़ते हुए एक सांड अचानक पीछे से महिला की तरफ आया और अपने सींग से महिला को 4 फीट तक उछाल कर गिरा दिया। यही नहीं, इसके बाद सांड महिला को रौंदते हुए चला गया। इस घटना में महिला को गंभीर चोटें आई। यह पूरी घटना सीसीटीपी में रिकाॅर्ड हो गई। वहीं इस घटना को देखकर वहां मौजूद लोग बुरी तरह भयभीत हो गए।

घटना के बाद बेसुध हो गई महिला

इधर, सांड की चपेट में आने के बाद घायल महिला बेहोश हो गई। इसे देखकर आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और उन्होंने उसके माथे पर पट्टी आदि बांधकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने बताया कि उसे कुछ भी पता नहीं है कि किसने उसे संभाला और वह कैसे घर पहुंची? इधर, घटना के बाद लोगों में भरतपुर नगर निगम प्रशासन की लापरवाही को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोग इस घटना को लेकर नगर निगम प्रशासन को कोस रहे हैं।

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!