Nag Panchami : नाग पंचमी पर लोगों ने की नागों की पूजा, वहीं नाग देवता ने महिला को ही बना लिया शिकार, जानिए मामला

Nag Panchami : नाग पंचमी पर लोगों ने की नागों की पूजा, वहीं नाग देवता ने महिला को ही बना लिया शिकार, जानिए मामला
Spread the love

रवि सैनी

टोंक : देश और प्रदेश में श्रावण महिने में नाग पंचमी के मौके पर लोगों ने नाग देवता की पूजा अर्चना की। इस बीच टोंक जिले में हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई। इस दौरान नाग पंचमी के मौके पर एक काले सर्प ने अधेड़ महिला को अपने दंश का शिकार बना दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, नाग पंचमी के दिन महिला को सर्प के काटने की घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह घटना जिले के उनियारा उपखंड से सामने आई हैै

नाग पंचमी पर नाग देवता ने महिला को काटा

एक और नाग पंचमी के मौके पर श्रावण महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग नाग देवता की पूजा करते हैं। इस बीच उनियारा में यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां सुभानपुर गांव की 53 वर्षीय महिला भद्रा देवी पत्नी रामनिवास कुमावत खेत में कृषि कार्य के लिए गई हुई थी। इस बीच अचानक उसे किसी काले सर्प ने काट लिया। इसके बाद परिजन महिला को टोंक सहादत अस्पताल लाएं, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल जैसी न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live
error: Content is protected !!