दुधमुंही बच्ची रोती रही, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जानिए क्यों किया ऐसा
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया। इस दौरान शनिवार को एक महिला ने अपनी मासूम दूधमुही बच्ची के सामने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्ची इस दौरान रोती रही, लेकिन महिला ने उस पर तरस नहीं खाया और यह दर्दनाक कदम उठाया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिवार में कोहराम मच गया। इधर, घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मृतका का पति घर के किसी काम में व्यस्त था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : टोंक में फिर भड़का दो समुदायों का विवाद! पथराव हुआ तो पुलिस ने दिखाया बड़ा एक्शन
मासूम बच्ची के सामने महिला ने उठाया खौफनाक कदम
यह दर्दनाक हादसा भरतपुर जिले में रुदावल क्षेत्र के लखनपुर गांव में हुआ, जहां पुलिस ने 22 वर्षीय गायत्री पत्नी कान्हा लोधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी के रखवाया। हादसे के समय मृतका का पति घर के काम धंधे में लगा हुआ था। गायत्री ने कमरे में यह आत्म घाती कदम तब उठाया, जब उसकी 5 महीने की दुधमुंही बेटी वहीं बेड पर लेटी हुई थी। हादसे के वक्त गायत्री का पति कान्हा घर के अन्य कामों में व्यस्त था तथा जब वह कमरे में पहुँचा, तो पत्नी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही रुदावल थाना पुलिस मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए।
यह भी पढ़ें : एक-एक किलो के पत्थरों और ईंटों से किया था पथराव, तब कांप गए लोग, जानिए कल रात क्या हुआ
पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भरतपुर के आरबीएम (RBM) अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतक महिला के पीहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी है। मृतका के पीहर पक्ष के सदस्यों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाएगी। इस मामले में पुलिस विभिन्न एंगल से जांच करने में जुट गई है। आखिर महिला ने अपनी आत्महत्या का क्यों कदम उठाया? इधर, महिला के इस कदम को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। लोग घटना की चर्चा कर रहे हैं।
BREAKING NEWS : एएसआई ने खुद को ही रिवाल्वर से उड़ा लिया! पुलिस विभाग में मच गई खलबली, जानिए क्यों?
