अलवर : राजस्थान के अलवर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार तो आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक पिकअप टेंपो में कई लोग सवार थे, तभी सामने से तेजी से आ रही बस को देखकर उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे सवारी भरा हुआ पिकअप टेंपो पलट गया। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज वहां लगे हुए कैमरे में कैद हो गया। वहीं, हादसे से आसपास में सनसनी फैल गई।
हैरान कर देने वाला यह हादसा अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार को जिंदोली गांव के समीप लोगों से भरी हुई पिकअप टेंपो जा रही थी। तभी सामने से आ रही एक बस की तेज गति को देखकर चालक ने संतुलन को दिया और तेज रफ्तार के साथ पिकअप टेंपो सड़क पर तेजी से पलट गया। इससे उसमें सवार लोग भी सड़क पर तेजी से नीचे गिर कर घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा होते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े पड़े। लोगों ने तत्काल घायलों को संभाला।
सड़क पर तेजी से पिकअप टेंपो पलटने से कोहराम मच गया। इधर, अचानक हुए हादसे से लोगों में अफरा-तफरी का अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े। इस दौरान पिकअप टेंपो में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाल कर उन्हें निजी वाहनों के जरिए अलवर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा हैं। इधर, कुछ घायल गंभीर अवस्था में बताए गए हैं। जिन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us -
www.thepoliticaltimes.live