नरेश मीणा बोले, अशोक चांदना का तो मैं ऐसा हिसाब करूंगा….राजनीति भी, जानिए कैसे करेंगे हिसाब

नरेश मीणा बोले, अशोक चांदना का तो मैं ऐसा हिसाब करूंगा….राजनीति भी, जानिए कैसे करेंगे हिसाब
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी/रवि सैनी

जयपुर/टोंक : राजस्थान में युवा नेता नरेश मीणा लगातार अपने तीखें तेवरों के कारण चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों से नरेश मीणा और हिंडोली विधायक अशोक चांदना के बीच जमकर बयान बाजी से सियासत का पारा चढ़ा हुआ हैं। इस बीच टोंक में नरेश मीणा ने गुरुवार को हिंडोली विधायक अशोक चांदना को जमकर आड़े हाथ लिया। नरेश मीणा ने विधायक अशोक चांदना को बड़ी चेतावनी दे दी। उन्होंने कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के जिन जिन नेताओं ने प्रमोद जैन भाया का साथ दिया है, उन्हें हराने का काम किया। उन सब का विधानसभा चुनाव 2028 में सारा हिसाब होगा। इस दौरान नरेश मीणा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2028 का चुनाव में दो सीटों पर लड़ने की भी मंशा जाहिर कर दी।

यह भी पढ़ें : अश्लील वीडियो बनाने वाले को क्यों सम्मानित किया? विधायक ऋतु बनावत ने फिर कर दिया हंगामा

2028 विधानसभा में सभी का हिसाब कर दूंगा : नरेश मीणा

दरअसल, नरेश मीणा टोंक में जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल और एसपी राजेश कुमार मीणा के साथ किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा करने आए थे। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। एक सवाल के जवाब में नरेश मीणा ने विधायक अशोक चांदना के बयान पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अब मैं हिंडोली के आसपास आया हूं, अब देखते हैं कौन किसको गेंद बनाकर फेंकता है। दरअसल, विधायक अशोक चांदना ने नरेश मीणा का नाम यह बगैर उन्हें गेंद बनाकर फेंकने का बयान दिया था। इस दौरान नरेश मीणा ने विधायक अशोक चांदना को निशाना बनाते हुए कहा कि 2028 के विधानसभा चुनाव में उन सभी लोगों का वह पूरा हिसाब कर देंगे। उन्होंने कहा कि जिन पूंजीपतियों ने राजस्थान को खत्म करने का काम कर रहे हैं, उनकी भी राजनीति खत्म कर करेंगे।

यह भी पढ़ें : स्लीपर बस में फिर भीषण हादसा! चार जनों की मौत, 5 जने गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

हाड़ौती में खून चूसने वालों की राजनीति रोक दूंगा : नरेश मीणा

इस दौरान नरेश मीणा ने कहा कि मैंने चप्पल जूते नहीं पहनने का प्रण लिया है। यह प्रण तब तक जारी रहेगा, जब तक कि हाड़ौती में किसानों का खून चूसने वाले लोगों का हिसाब पूरा नहीं कर देता। नरेश मीणा ने कहा कि मैं उन्हें लोकसभा और विधानसभा जाने तक नहीं रोकूंगा। तब तक जूते चप्पलें नहीं पहनूंगा। नरेश मीणा ने आगे कहा कि अंता विधानसभा उपचुनाव में उन्हें हराने वाले विधायक अशोक चांदना और जो भी लोग उनके साथ थे। उन सब का इलाज होगा। नरेश मीणा ने प्रेस वार्ता में विधायक प्रमोद जैन भाया और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम भी गिनाया।

यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से बदलेगी किस्मत! प्रदेश को जल्द मिलेगी बड़ी सौगाते, जानिए क्या

नरेश मीणा ने कहा दो विधानसभा सीटों से लड़ूंगा चुनाव

इस दौरान नरेश मीणा ने कहा कि 2028 का विधानसभा चुनाव उनके लिए महत्वपूर्ण होगा। इस पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि देवली-उनियारा, छाबड़ा और अंता तीन विधानसभा सीटों पर लोगों का उन्हें आशीर्वाद हैं। इसके चलते हुए वह अब कम से कम दो विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव लड़ेंगे। इन सीटों का नाम उस समय के लोगों के प्रेम के अनुसार तय किया जाएगा। इधर, नरेश मीणा के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिखाई आंख, कहा उत्तेजित होने की जरुरत नहीं, ऐसा क्या हुआ, देखिए Video

मनीष बागड़ी, Chief Editor

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - www.thepoliticaltimes.live