सीएम भजनलाल के दिल्ली दौरे से बदलेगी किस्मत! प्रदेश को जल्द मिलेगी बड़ी सौगाते, जानिए क्या
जयपुर/दिल्ली : प्रदेश में भजनलाल सरकार अब स्वास्थ्य सेवाओं, ऊर्जा और मेट्रो विस्तार को लेकर बड़ा विकास करने जा रही है। इसको लेकर सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) लगातार एक्टिव है। इस दौरान सीएम भजनलाल ने बुधवार देर शाम दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य, मेट्रो और ऊर्जा संबंधी क्षेत्र में प्रदेश के विकास के लिए नए प्लान को लेकर चर्चा की। जिनका आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को फायदा मिलेगा। इस दौरान सीएम भजनलाल ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल (Manohar lal) से शिष्टाचार भेंट की।
यह भी पढ़ें : कौन हैं विधायक ऋतु बनावत, जिसने खुद के खिलाफ ही कर डाली CBI की मांग, जानिए क्यों

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और बेहतर किया जाएगा
इस दौरान सीएम भजनलाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा (JP Badda) से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। साथ ही, उन्होंने प्रदेशवासियों को सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी सार्थक संवाद किया।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान
ऊर्जा के क्षेत्र में जल्द आत्मनिर्भर बनेगा प्रदेश
इसी तरह सीएम भजनलाल ने केंद्रीय आवासन, शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से मेट्रो विस्तार, शहरी यातायात एवं ऊर्जा से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विकसित किए जा रहे बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम एवं नवीन ट्रांसमिशन तंत्र के सुदृढ़ीकरण सहित ऊर्जा क्षेत्र के अन्य पहलुओं पर अहम चर्चा की।
यह भी पढ़ें : गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से भी मुलाकात
सीएम भजनलाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की। इस अवसर पर राजस्थान के लिए मटेरियल कंपोनेंट के अंतर्गत 825 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी किए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही मंत्री द्वारा अग्रिम किश्त का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किए जाने का आश्वासन भी प्रदान किया गया। इस दौरान राजस्थान में कृषि सुधारों, ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं तथा किसानों के सर्वांगीण उत्थान से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
एसीबी का बड़ा धमाका! 1.75 लाख की रिश्वत के साथ बड़ा अफसर फंसा जाल में, जानिए कैसे
