कौन हैं विधायक ऋतु बनावत, जिसने खुद के खिलाफ ही कर डाली CBI की मांग, जानिए क्यों
जयपुर : राजस्थान विधानसभा में बुधवार को बजट सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान बीते दिनों सियासत में सनसनी फैला देने वाले तीन विधायकों के कथित कमीशन खोरी का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया। इस दौरान कथित तौर पर कमीशन खोरी के लगे आरोपों को लेकर निर्दलीय बयाना विधायक ऋतु बनावत अपने अनूठे प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रही। ऋतु बनावत विधानसभा में पहुंची, तो हर किसी की नजरे उन पर टिक गई। दरअसल, विधायक ऋतु बनावत एक अनूठी साड़ी पहनकर विधानसभा पहुंची। जिस पर लिखा था कि सीबीआई की जांच करवाओ। इस दौरान वहां मौजूद विधायक ऋतु बनावत के इस अंदाज को देखकर हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें : सीएम भजनलाल की टीम देगी विपक्ष को कड़ी टक्कर, जानिए विधायकों के साथ यह खास प्लान

सीबीआई की जांच की मांग लिखी साड़ी पहन कर पहुंची ऋतु बनावत
विधानसभा में बुधवार को एक और कांग्रेस अपने अनूठे प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रही, जहां नेता प्रति पक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा गेती, फावड़ा लेकर पैदल मार्च करते हुए विधानसभा पहुंचे। इस दौरान बयाना की निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत भी अपने अनूठे अंदाज में दिखी। जहां उन्होंने एक साड़ी पहन रखी थी। जिस पर लिखा था कि ‘भ्रष्टाचार के मामले की सीबीसी जांच कराओ। इस विशेष साड़ी को देखकर विधानसभा में हर किसी की नजर उन पर टिकट गई। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के तीन विधायकों पर कथित कमीशन खोरी के आरोप लगे थे। जिसको लेकर सियासत काफी गर्म रही। इन तीन विधायकों में ऋतु बनावत का नाम भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में स्लीपर बस में फिर ‘भीषण अग्निकांड’, बस में सवार थे खचाखच यात्री, जानिए फिर
मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की गई है : ऋतु बनावत
विशेष साड़ी पहन कर पहुंची बयाना की विधायक ऋतु बनावत ने अपने ऊपर लगे कथित आरोपी को लेकर प्रदर्शन किया। बाद में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कमीशन खोरी के आरोपों को लेकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि विधायक निधि मामले में कोई पैसा दिया गया है। और नहीं कोई एग्रीमेंट हुआ उन्होंने कहा कि यह ब्लैकमेलिंग का खेल है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच सीबीआई या हाई कोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए। इस दौरान ऋतु बनावत ने ऑपरेशन करने वाले पत्रकार को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वह लगातार प्रदर्शन करती रहेगी।
यह भी पढ़ें : ट्रेलर चालक लटक गया मौत के मुंह में, फिर तीन घण्टे बाद यूं बची जान, जानिए क्या हुआ था
तीन विधायकों के खिलाफ कमीशन खोरी का यह पूरा मामला
बता दें कि राजस्थान में बीते दिनों एक मीडिया समूह ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसके तहत खींवसर के भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, बयाना विधायक ऋतु बनावत, हिंडौन सिटी कांग्रेस विधायक अनीता जाटव के खिलाफ 30 से 40% कमीशन मांगने के आरोप लगे। यह कमीशन विधायक निधि को लेकर था। मामला उजागर होने के बाद प्रदेश की सियासत में जमकर बवाल मचा। बाद में मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई। इसके अलावा बीते दिनों विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने यह मामला सदाचार समिति को सौंपा, यहां तीनों विधायकों ने समिति के सामने उपस्थित होकर अपना पक्ष भी रखा।
यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश! पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा, जानिए क्या थे उसके मंसूबे
गेती और फावड़ा लेकर क्यों पहुंच गए डोटासरा और जूली, फिर हुआ जोरदार हंगामा, जानिए फिर क्या हुआ
